/newsnation/media/media_files/2026/02/21/ind-w-vs-aus-w-inning-update-2026-02-21-15-16-32.jpg)
IND W vs AUS W Inning update Photograph: (Image Source: BCCI Womens)
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. भारत की ओर से बल्लेबाजी करने आईं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली.
भारत ने दिया 177 रनों का लक्ष्य
8⃣2⃣ runs
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
5⃣5⃣ deliveries
8⃣ fours and 3⃣ sixes
Adelaide oval was delighted with Smriti Mandhana's elegance 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#TeamIndia | #AUSvIND | @mandhana_smritipic.twitter.com/m2ms3Tnc0o
एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है. ओपनिंग करने आईं शेफाली वर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गई थीं, लेकिन फिर दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स के बीच 140 रनों की साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने में मदद की.
A stroke-filled knock 🔥
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
Jemimah Rodrigues brings up her 1⃣5⃣th T20I fifty 🙌
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#TeamIndia | #AUSvIND | @JemiRodriguespic.twitter.com/ZtPJ1oaq9M
जेमिमा 46 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुईं, तो वहीं मंधाना 55 गेंदों पर 82 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह स्मृति ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके बाद रिचा घोष 18, अमनजोत कौर 1 और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए. हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद लौटीं. आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सुदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए. किम गर्थ और कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 1-1 विकेट झटके.
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
Half-centuries from Smriti Mandhana and Jemimah Rodrigues take #TeamIndia to 1️⃣7️⃣6️⃣
Over to the bowlers now to defend it! 👊
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#AUSvINDpic.twitter.com/UvN0u1HDTv
Timing, placement, and now 2️⃣5️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs 🙌
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 21, 2026
A special milestone for Jemimah Rodrigues today!
Updates ▶️ https://t.co/8PDW83zavH#TeamIndia | #AUSvIND | @JemiRodriguespic.twitter.com/psuXPHTWiA
अर्धशतक ठोक मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
इस मैच में स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया. ये उनके टी20 करियर का 33वां अर्धशतक है. मंधाना ने 38 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 50 रन बनाकर अपनी फिफ्टी बनाई. इस अर्धशतक के साथ ही स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले महिला क्रिकेटर बन गई है.
ये भी पढ़ें:IND vs SA: साउथ अफ्रीका के ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा, नंबर-2 है सबसे खतरनाक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us