IND W VS AUS W: पहले टी-20 में भारत ने की खतरनाक गेंदबाजी, सिर्फ इतने रन बनाकर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया

IND W VS AUS W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कंगारू टीम सिर्फ 133 रन पर ही ऑलआउट हो गई है.

IND W VS AUS W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में कंगारू टीम सिर्फ 133 रन पर ही ऑलआउट हो गई है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND W VS AUS W inning update australia all out on 133 in first t20i against australia

IND W VS AUS W inning update australia all out on 133 in first t20i against australia

IND W VS AUS W: भारतीय महिला टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सिडनी में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने महज 133 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई. कंगारू टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 133 रन पर ही सिमट गई. 

Advertisment

133 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया

सिडनी में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.

ओपनिंग करने आई बेथ मूनी 5 और जॉर्जिया वोल 18 रन बनाकर आउट हो गईं. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली जॉर्जिया वेरहेम ने 19 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली. वहीं, फोबे लिटफील्ड ने 26 रन की पारी खेली. एलिस पैरी ने 20 और निकोला कैरी ने 12 रन बनाए. इस तरह कंगारू टीम 18 ओवर में 133 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई.

भारत ने की बेहतरीन गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने कमाल की गेंदबाजी की. अरुणधति रेड्डी ने अपने स्पेल में 4 ओवर फेंके, जिसमें 22 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. रेनुका सिंह ठाकुर और श्री चरनी ने भी 2-2 विकेट निकाले. क्रांति गौण और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया विमेंस: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

ऑस्ट्रेलिया विमेंस: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: लड़कों से पहले लड़कियों ने पाकिस्तान को चटाई धूल, टीम इंडिया ने 61 गेंदों में किया काम तमाम

Harmanpreet Kaur ind vs aus
Advertisment