/newsnation/media/media_files/2026/02/27/india-women-vs-australia-women-2026-02-27-10-30-03.jpg)
India women vs Australia women Photograph: (X/BCC women)
IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबाला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की. भारत ने इस मैच में 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं.
मंधाना और प्रतिका ने दिलाई शानदार शुरुआत
इस मैच में भारत के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने आई. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पैर में लगी चोट के बाद ये प्रतिका रावल की पहली सीरीज है. अब तक वो बल्ले से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाईं हैं, जिसके लिए वो जानी जाती है, लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है. उनका साथ उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बखूबी दिया.
प्रतिका रावल ने लगाई हाफ सेंचुरी
प्रतिका रावल ने इस मैच में 76 बॉल में 6 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे कर वनडे करियर का 8वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 52 रनों की पारी खेली. उनका साथ मंधाना ने दिया और 37 बॉल पर 4 चौकों के साथ 31 रनों की पारी खेली. उन्हें एश्ले गार्डनर ने पवेलियन की राह दिखाई.
Solid foundation by the openers 👌
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 27, 2026
Smriti Mandhana 🤝 Pratika Rawal #TeamIndia 68/0 after 15 overs.
Updates ▶️ https://t.co/2h7AVOuGrA#AUSvINDpic.twitter.com/ix4pUwT0i6
टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अर्धशतक लगाया. हरमन ने 66 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने टीम के लिए 54 रनों की पारी खेली. टीम के लिए ऋचा घोष ने 22 और काश्वी गौतम ने 25 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर और अलाना किंग ने 2-2 विकेट चटकाए.
Leading the charge 💪
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 27, 2026
A crucial FIFTY by captain Harmanpreet Kaur 🫡
Updates ▶️ https://t.co/2h7AVOuGrA#TeamIndia | #AUSvIND | @ImHarmanpreetpic.twitter.com/G8rDbGeyQw
इस मैच में वैष्णवी शर्मा को अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला है. वो अब अपनी लेफ्टआर्म स्पिन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हाश उड़ती हुई नजर आएंगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी.
ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर),
मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.
ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत 214 पर ढेर, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जड़े अर्धशतक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us