/newsnation/media/media_files/2026/02/18/ind-w-vs-aus-w-2026-02-18-10-00-59.jpg)
IND W vs AUS W Photograph: (x/ bcciwomens)
IND W vs AUS W : भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज की शुरुआत 15 फरवरी से हो चुकी है. पहला मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रनों से डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत लिया था. अब दूसरा टी20 मुकाबला दोनों टीमों के बीच 19 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाने वाला है. ये मैच कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाने वाला है.
भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला दोपहर 1:45 खेला जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लोकल टाइम के अनुसार ये मैच शाम 7:15 पर खेला जाने वाला है. इस मैच में हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया की कमान संभालने वाली हैं. तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिनक्स कप्तानी करती हुई नजर आएंगी.
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 18, 2026
मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड के टी20 रिकॉर्ड्स
कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 8 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 8 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने रनों का पीछा करते हुए जीते हैं. इस मैदान पर एक मैच टाई हुआ है. यहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे एक मैच में हार मिली है और एक मैच में उसने जीत दर्ज की है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, गुनालन कमलिनी.
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहैम.
ये भी पढ़ें : IND W VS AUS W: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर हराया, भारत ने 21 रन से जीता पहला T20 मैच
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us