/newsnation/media/media_files/2026/02/26/wi-vs-sa-2026-02-26-19-08-58.jpg)
WI vs SA Photograph: (BCCI)
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया अब पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किया गया है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन और अक्षर पटेल की वापसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किया है. संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. संजू को रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं वाशिंगटन सुंदर को बाहर किया गया है. उनकी जगह अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. संजू सैमसन आज अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11: दिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been asked to bat first in their second Super 8 Fixture!
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIMpic.twitter.com/VMHTKSVPUC
टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला है मैच
टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद ही अहम है. सेमीफाइनल की रेस में भारतीय टीम को बने रहना है, तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा. साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी कम कर दी है. ऐसे में आज भारत जिम्बाब्वे और फिर आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हरा देता है तो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा. वहीं साउथ अफ्रीका के पास 4 अंक है और नेट रन रेट भी शानदार है. ऐसे में साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में जाना तय माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us