/newsnation/media/media_files/2026/02/24/ind-vs-zim-team-india-record-in-ma-chidambaram-stadium-chennai-2026-02-24-17-06-05.jpg)
IND vs ZIM team india record in ma chidambaram stadium chennai Photograph: (Image Source: X/AFP)
IND vs ZIM: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेलने वाली है. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति में होगा, क्योंकि टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के हाथों हार गई थी. तो आइए मैच से पहले जान लेते हैं कि चेन्नई के मैदान पर भारतीय टीम का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है?
एमए चिदंबरम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड
चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं. इस दौरान 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 3 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई की इस पिच पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान यहां पर सर्वोच्च स्कोर 200 रहा है. इस पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का 173 सबसे कम स्कोर रहा है. इस टूर्नामेंट में चेपॉक में 180 से 200 के स्कोर बनना आसान लगता है. ऐसे में टीम इंडिया यहां पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
भारत-जिम्बाब्वे हेड टू हेड (IND vs ZIM Head to Head)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं और 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है. ऐसे में हेड टू हेड पूरी तरह से भारत के पक्ष में है.
Here's how the Super 8 standings look after the first round of fixtures 👀#T20WorldCup broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/CXpoxO7UxH
— ICC (@ICC) February 23, 2026
करो या मरो वाला होगा मैच
टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते अब भारत पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में अब जिम्बाब्वे के साथ खेला जाने वाला मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होगा. यदि भारत इस मैच को नहीं जीत पाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया अपनी बेस्ट इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us