IND vs ZIM: टी20 क्रिकेट में कैसा है भारत और जिम्बाब्वे का हेड टू हेड रिकॉर्ड, डालें नजर

IND vs ZIM: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सुपर-8 में जिम्बाब्वे के साथ अपना अगला मैच खेलने वाली है. उससे पहले हम दोनों के टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.

IND vs ZIM: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सुपर-8 में जिम्बाब्वे के साथ अपना अगला मैच खेलने वाली है. उससे पहले हम दोनों के टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs ZIM

IND vs ZIM Photograph: (AFP)

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला खेला जाने वाला है. सुपर-8 का ये मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम होने वाला है. टीम इंडिया को अगर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा. इसके साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला अंतिम मैच भी बड़ी रन रेट के साथ अपने नाम करना होगा. तब जाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल पाएगा. लेकिन वेस्टइंडीज से पहले भारत के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती है. 

Advertisment

भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में होगा मैच

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया टीम को ग्रुप स्टेज में हराकर सबसे बड़ा उटल फेर किया था. जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वहीं जिम्बाब्वे ने सह-मेजबानी श्रीलंका को भी हराकर ग्रुप स्टेज में जीत दर्ज की थी. 

ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे से सतर्क रहना चाहेगी क्योंकि टी20 फॉर्मेट में कब कौन सी टीम किस पर भारी पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. इस फॉर्मेट में एक ही ओवर मैच का पासा पलट सकता है. इस मैच से पहले हम आपको जिम्बाब्वे और भारत के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. 

भारत और जिम्बाब्वे के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

भारत और जिम्बाब्वे के टी20 अंतरराष्ट्रीय हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बातें करें तो इंडिया का पलड़ा पूरी तरह से जिम्बाब्वे पर भारी है. भारत ने जिम्बाब्वे के साथ अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 10 मैचों में जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है. इन रिकॉर्ड्स के आधार पर भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड धमाकेदार रहा है. 

कितने बजे शुरू होगा दोनों टीमों में मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला 26 फरवरी यानी गुरुवार को शाम 7:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. जहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की मदद करती है.

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल

T20 world Cup 2026 IND vs ZIM Head to Head IND vs ZIM
Advertisment