/newsnation/media/media_files/2026/02/25/ind-vs-zim-pitch-update-2026-02-25-14-41-09.jpg)
IND vs ZIM Pitch Update
IND vs ZIM Pitch Update : टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेला जाने वाला मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वरना, उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर किसे मदद मिलने वाली है?
कैसी रहेगी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच?
टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच करो या मरो वाला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं. अब तक टूर्नामेंट में हुए मुकाबलों में देखा गया है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 से 200 के बीच औसतन स्कोर बनाती है.
नई गेंद, बल्ले पर आसानी से आती है जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में कोई दिक्कता का सामना नहीं करना पड़ रहा है. स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिलता है लेकिन उससे बल्लेबाजी टीम को कोई खासी परेशानी नहीं होने वाली है. कुल मिलाकर बात ये है कि चेन्नई में जमकर रन बरसने वाले हैं.
इस टूर्नामेंट में चेन्नई में खेले जा चुके हैं 6 मैच
T20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई की इस पिच पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान यहां पर सर्वोच्च स्कोर 200 रहा है. इस पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का 173 सबसे कम स्कोर रहा है. इस टूर्नामेंट में चेपॉक में 180 से 200 के स्कोर बनना आसान लगता है. ऐसे में टीम इंडिया यहां पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
जिम्बाब्वे – सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे के मैच के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम? करो या मरो वाला होगा मुकाबला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us