/newsnation/media/media_files/2026/02/25/ind-vs-zim-weather-update-2026-02-25-14-13-28.jpg)
IND vs ZIM weather update
IND vs ZIM Weather Update: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले खेले जा रहे हैं. गुरुवार को टीम इंडिया चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के साथ सुपर-8 का अपना दूसरा मैच खेलने वाली है. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. जो टीम इसे जीतेगी, वो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी और जो टीम हारेगी, उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे. तो आइए मैच से पहले जान लेते हैं कि गुरुवार को चेन्नई का मौसम कैसा रहने वाला है.
कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. गुरुवार को चेन्नई का मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है. नतीजन, क्रिकेट फैंस को 20-20 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिलना तय ही है. ACCUWEATHER पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को धूप खिली रहने वाली है.
तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बारिश की संभावना 5 प्रतिशत है, यानि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है. ह्यूमिडिटी 60 प्रतिशत रहने वाली है जो शाम के समय बढ़ने की संभावना है. हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली है.
— BCCI (@BCCI) February 25, 2026
चेन्नई में खेले गए हैं सिर्फ 9 T20I मैच
चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं. इस दौरान 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 3 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
भारत-जिम्बाब्वे हेड टू हेड (IND vs ZIM Head to Head)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं और 3 मैचों में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है. ऐसे में हेड टू हेड पूरी तरह से भारत के पक्ष में है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में इन 3 बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक, जानिए किसने-किसने किया है ऐसा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us