/newsnation/media/media_files/2026/02/24/ind-vs-zim-2026-02-24-14-14-46.jpg)
IND vs ZIM Photograph: (AFP)
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मैच खेला जाएगा. ये भारत का सुपर-8 का दूसरा मुकाबला होगा, जो टीम इंडिया चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया को कैसी पिच मिलने वाली है. इस मैदान की पिच बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी. आइए इस बारे में जानते हैं.
जिम्बाब्वे के सामने भारत बिछाएगा पिच का जाल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले सुपर-8 के मुकाबले के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में तीन खास पिच तैयार की गई हैं. अब टीम इंडिया किस पिच पर खेलेगी, ये फैसला 24 फरवरी को लिया जाएगा. यहां की तीन पिचों में एक लाल मिट्टी की पिच है तो वहीं, दो काली मिट्टी पिच हैं.
Redemption on the line for #TeamIndia after a hard start in the Super 8, but #Zimbabwe won’t back down. 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 24, 2026
Comment your prediction below! 🧐
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 SUPER 8 | #INDvZIM | THU, 26th FEB, 6 PM pic.twitter.com/1ySlEkp4n0
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काली मिट्टी से तैयार एक पिच पर बिल्कुल घास नहीं है. तो लाल मिट्टी से तैयार की गई पिचों पर हल्की घास रखी गई है. चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम की इन तीनों पिचों पर काफी उछाल देखने को अब मिल रहा है, जिसका भारतीय बल्लेबाज उठा सकते हैं.
एमए चिदंबरम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड
चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं. इस दौरान 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 3 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई की इस पिच पर कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान यहां पर सर्वोच्च स्कोर 200 रहा है. इस पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का 173 सबसे कम स्कोर रहा है. इस टूर्नामेंट में चेपॉक में 180 से 200 के स्कोर बनना आसान लगता है. ऐसे में टीम इंडिया यहां पर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया अभी भी सेमीफाइनल में बना सकती है जगह? जानिए पूरा समीकरण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us