/newsnation/media/media_files/2026/02/28/ind-vs-wi-2026-02-28-12-32-42.jpg)
IND vs WI Photograph: (X/ICC)
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च यानी रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का अंतिम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया प्लेइंग-11 में खेलेगा या फिर उसे प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाएगा. वो खिलाड़ी कौन है, आइए उसके बारे में जानते हैं.
आपको बता दें कि ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं. रिंकू के पिता का 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया था. वो काफी लंबे वक्त से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली.
रिंकू सिंह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया का साथ छोड़कर अपने घर आए थे. इसके बाद वो इस मैच के लिए टीम के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचे लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला पर वो मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर आए.
RINKU SINGH THE WARRIOR 🇮🇳🔥
— Venky Mama (@venkymama100) February 28, 2026
- Went home when father was serious and on ventilator
- Came back before the Zimbabwe match and got dropped from the team
- Next day father passed away
- Went and Performed last rites of his father and came back to join team pic.twitter.com/Im1Mso8nwm
टीम इंडिया के साथ जुड़े रिंकू सिंह
इस मैच के खत्म होने के बाद रिंकू को जब पिता के निधन की सूचना मिली तो वो चेन्नई से दिल्ली आए. अब एक बार फिर रिंकू टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं. वो आज यानी शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. रिंकू के पिता को मुखाग्नि दिए हुए 24 घंटों का भी समय नहीं हुआ उससे पहले वो नेशनल ड्यूटी के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं.
देवजीत सैकिया ने रिंकू को लेकर दिया बड़ा बयान
रिंकू सिंह को लेकर बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने 27 फरवरी को आईएनएस को बताया था कि, वो पिता के निधन के चलते कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे. लेकिन अब यानी 28 फरवरी को उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए शनिवार को रिंकू सिंह के टीम इंडिया से जुड़ने की बात कही है.
Deeply saddened to hear about demise of Khanchandra Singh, father of Rinku Singh. On behalf of the Board of Control for Cricket in India, I extend my heartfelt condolences to @rinkusingh235 & his family. May they find strength and peace in this difficult phase.@BCCI
— Devajit LON Saikia (@lonsaikia) February 27, 2026
क्या रिंकू सिंह को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग-11 में शामिल होंगे. इस सवाल का जवाब तो आने वाले वक्त में ही मिलेगा. पर टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो पिछले मैच में रिंकू को बाहर कर तिलक को नंबर 6 पर बैटिंग के लिए भेजा.
इसके साथ ही भारत के लिए नंबर 3 पर ईशान किशन आए और ओपनिंग संजू सैमसन ने की. ऐसे में रिंकू को इस करो या मरो वाले मैच में बाहर रखकर विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरा जाए, लेकिन रिंकू सिंह के लिए कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम होम ग्राउंड है. वो यहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में खेलते हैं.
ये भी पढ़ें :2 स्थान, टीमें 4... सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, जानिए किसको मिलेगा टिकट और कौन होगा बाहर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us