IND VS WI: वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाया पहला विकेट, कप्तान शे होप को ऐसे किया चलता

IND VS WI: भारत के साथ ईडन-गार्डन्स में खेले जा रहे करो या मरो वाले मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने पहला विकेट शे होप के रूप में गंवाया.

IND VS WI: भारत के साथ ईडन-गार्डन्स में खेले जा रहे करो या मरो वाले मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने पहला विकेट शे होप के रूप में गंवाया.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS WI

IND VS WI Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मुकाबला खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने पावर प्ले में 45 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज को पहला झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया, जब उन्होंने रोस्टन चेज को चलता किया.

Advertisment

वरुण चक्रवर्ती ने शे होप को किया आउट

भारत के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम को पहला झटका कप्तान शे होप के रूप में लगा. होप क्रीज पर सेट हो चुके थे और 32(33) रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 

वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया और भारत को सफलता दिलाई. होप लेग साइड में रहकर ऑफ साइड की ओर गेंद फेंकने की कोशिश कर रहे थे. गेंद पिच से फिसलती हुई आई, एंगल के साथ अंदर की ओर आई और बल्ले के नीचे से निकलकर मिडिल स्टंप के बीचोंबीच जा लगी. 

पावर प्ले में बने 45 रन

कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मैच खेला जा रहा है. जहां, पहले बैटिंग करने आई कैरेबियाई टीम ने पावर प्ले में 45 रन बनाए, जिसमें रोस्टन चेज 20(11) और शे होप 25(25) रन बनाने में सफल रहे. मगर, भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे.

ये भी पढ़ें: IND vs WI Live Updates: यहां मिलेंगी भारत और वेस्टइंडीज मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स

Ind Vs Wi
Advertisment