IND vs WI Live Updates: जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को दिए 2 बड़े झटके, हेटमायर-रोस्टन चेज को भेजा पवेलियन

IND vs WI Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेड्स के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़ सकते हैं...

IND vs WI Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेड्स के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़ सकते हैं...

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
IND vs WI Live Updates

IND vs WI Live Updates

IND vs WI Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है. इस मैच में जो टीम जीतेगी वो सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर इस टूर्नामेंट में यही खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेड्स के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़ सकते हैं...

Advertisment
  • Mar 01, 2026 20:03 IST

    IND vs WI Live Updates: जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को दिया 2 बड़ा झटका

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज को 2 बड़े झटके दिए हैं. उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिमरोन हेटमायर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. हेटमायर कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 12 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पांचवी गेंद पर सेट बैट्समैन रोस्टन चेज को चलता किया. चेज 25 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. 



  • Mar 01, 2026 19:51 IST

    IND vs WI Live Updates: 10 ओवर के वेस्टइंडीज का स्कोर 82/1

    वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की है. 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 82 रन है. हेटमायर 5 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि रोस्टन चेज 22 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.



  • Mar 01, 2026 19:48 IST

    IND vs WI Live Updates: शे होप हुए आउट

    68 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने कप्तान शे होप के रूप में पहला विकेट गंवाया. वरुण चक्रवर्ती ने वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को आउट किया. होप 33 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए. 



  • Mar 01, 2026 19:16 IST

    IND vs WI Live Updates: शाई होप और रोस्टन चेज़ ने दिलाई अच्छी शुरुआत

    शाई होप और रोस्टन चेज़ ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई है. 3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान 23 रन है. अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में कुल 10 रन दिए.



  • Mar 01, 2026 19:05 IST

    IND vs WI Live Updates: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

    वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो गई है. टीम के लिए कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज़ ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. इस ओवर से कुल 3 रन आए. 



  • Mar 01, 2026 18:44 IST

    IND vs WI Live Updates: भारत की प्लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह.



  • Mar 01, 2026 18:43 IST

    IND vs WI Live Updates: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

    शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.



  • Mar 01, 2026 18:42 IST

    IND vs WI Live Updates: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में नहीं हुआ कोई बदलाव

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जिम्बाब्वे के खिलाफ जो टीम खेली थी, वहीं टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है.



  • Mar 01, 2026 18:35 IST

    IND vs WI Live Updates: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सूर्या ने कहा कि पिच चेज वाली लग रही है, इसलिए वो पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं.



  • Mar 01, 2026 18:05 IST

    IND vs WI Live Updates: ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड

    वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड रहा है. इस मैदान पर भारत एक भी मैच नहीं हारा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इन सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है.



  • Mar 01, 2026 17:43 IST

    IND vs WI Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज का टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैचों में बाजी मारी है. देखा जाए तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 



  • Mar 01, 2026 17:32 IST

    IND vs WI Live Updates: ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड रहा है. भारत ने इस मैदान पर कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है. 



  • Mar 01, 2026 17:30 IST

    IND vs WI Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. 



  • Mar 01, 2026 17:28 IST

    IND vs WI Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

    शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड.



Ind Vs Wi
Advertisment