/newsnation/media/media_files/2026/03/01/ind-vs-wi-toss-2026-03-01-18-41-45.jpg)
IND VS WI Toss Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS WI Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. ये मैच ही तय करेगा कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी. अहम मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
वेस्टइंडीज ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to field first.
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWIpic.twitter.com/Ji0mCrMFHH
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, वेस्टइंडीज की टीम इस डू और डाई मैच में पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. टॉस पर भारतीय कप्तान सूर्या ने बताया कि उन्होंने अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, वेस्टइंडीज ने अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया है. ब्रैंडन किंग की जगह अकेल होसेन को टीम में शामिल किया गया है.
Suryakumar Yadav wins the toss & opts to bowl first in this decisive clash at Eden Gardens 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 1, 2026
Who will book their spot in the semi-final tonight? 🤔
ICC Men’s #T20WorldCup, SUPER 8, #INDvWI | LIVE NOW ➡️ https://t.co/b6mUD5DUglpic.twitter.com/WNVS6ppbIu
भारत और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इस चार मुकाबलों में से भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर जाएं तो भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में काफी कमजोर नजर आ रहा है.
IND vs WI हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं. जबकि 10 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
ऐसी है आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेगंग-11
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोलकाता में हुई है 4 बार भिड़ंत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us