IND vs WI: आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला आज कोलकाता में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि मैच को आप कहां लाइव देख सकते हैं?

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला आज कोलकाता में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि मैच को आप कहां लाइव देख सकते हैं?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs WI live streaming

IND vs WI live streaming Photograph: (Image Source: AFP)

IND vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरकर जीत दर्ज करना चाहेंगी. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं?

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस IND vs WI मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.

भारत और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड 

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इस चार मुकाबलों में से भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर जाएं तो भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में काफी कमजोर नजर आ रहा है.

IND vs WI हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं. जबकि 10 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी, टीम में मौजूद होने के बाद भी बैठना पड़ेगा बाहर

T20 World Cup Ind Vs Wi
Advertisment