IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज कौन है किस पर भारी? देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज में से किसका पलड़ा किस पर भारी है.

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और वेस्टइंडीज में से किसका पलड़ा किस पर भारी है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs WI Head to Head

IND vs WI Head to Head Photograph: (X/ICC)

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च (रविवार) को खेला जाने वाला है. ये मैच सुपर-8 का आखिरी मुकाबला होने वाला है, इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम सुपर-8 से ही बाहर हो जाएगी. ये मैच शाम 7:00 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले आज हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि किस टीम का पलड़ा किस पर भारी है.

Advertisment

भारत और वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 19 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. भारत के सामने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अब तक सिर्फ दस मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा रहा है. इन आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी है. 

भारत और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड 

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 4 मैच खेले गए हैं. इस चार मुकाबलों में से भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर जाएं तो भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में काफी कमजोर नजर आ रहा है. 

भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड

भारत - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड.

ये भी पढ़ें :IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में नहीं खेलेगा ये खिलाड़ी, टीम में मौजूद होने के बाद भी बैठना पड़ेगा बाहर

IND vs WI Head to Head Record ind vs wi head to head in t20 India vs West Indies Ind Vs Wi
Advertisment