/newsnation/media/media_files/2026/02/07/ind-vs-usa-weather-report-2026-02-07-15-59-26.jpg)
IND vs USA Weather Report Photograph: (X/BCCI)
IND vs USA Weather Report: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है. पहले दिन कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत का मैच भी शामिल है. भारतीय टीम 7 फरवरी को शाम 7 बजे यूएसए के खिलाफ खेलने उतरेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि भारत और यूएसए के बीच मुंबई में खेले जाने वाले मैच में कहीं बारिश विलेन तो नहीं बनेंगी, तो चलिए जानते हैं कि मुंबई का मौसम आज कैसा रहने वाला है.
भारत-यूएसए मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में बारिश होने की संभावना नहीं है. मैच के दौरान मुंबई का मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. हालांकि रात में तापनमान में गिरावट देखने को मिलेगी. अच्छी बात है कि मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीद बिल्कुल नहीं है. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है.
वॉर्म-अप मैच में भारत ने USA को दी थी मात
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए टीम का सामना USA से हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया ने यूएस को 38 रनों से हराया जरूर था, लेकिन यूएसए ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए थे. जवाब में USA ने भी 200 रन जड़ दिए थे. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया USA को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी.
IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत का स्क्वाड- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.
USA- मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिं कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.
यह भी पढ़ें: IND vs USA: जसप्रीत बुमराह होंगे पहले मैच से बाहर, मोहम्मद सिराज को मिलेगा प्लेइंग-11 मौका
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us