/newsnation/media/media_files/2026/02/07/jasprit-bumrah-and-mohammed-siraj-2026-02-07-12-22-11.jpg)
Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj Photograph: (instagram/Mohammed Siraj)
IND vs USA : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो चुका है. आज का तीसरा मैच भारत और यूएसए के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच मुंबई वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत 7 बजे होगी, जबकि 6:30 बजे टॉस होगा. उससे पहले हम भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. इसक झटके के साथ-सात टीम को एक खुशखबरी भी मिली है. आखिर ये पूरा मामला क्या है. इस बारे में जानते हैं.
जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज को मिलेगा मौका
दरअसल, तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार है. ऐसे में वो यूएसए के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. इस स्थिति में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाएगा. भारत की 15 सदस्सीय टीम में सिराज के अलावा कोई अन्य तेज गेंबाज नहीं बचा हुआ है.
🚨 NO BUMRAH IN TODAY'S MATCH 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 7, 2026
- Jasprit Bumrah is likely to miss the first match against USA due to viral fever today. (Devendra Pandey). pic.twitter.com/QaLR9wfKSU
हर्षित की जगह टीम में शामिल हुए सिराज
भारत को इस मैच में अगर 2 तेज गेंदबाजों के साथ जाना है तो उसे मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका देगा होगा. सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से लगभग 20 घंटे पहले ही भारतीय टीम में शामिल किए हैं. वो चोटिल हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट हैं.
🚨 SIRAJ IN TODAY'S MATCH 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 7, 2026
- Mohammad Siraj is likely to play today's match against USA in this T20 World Cup. (Express Sports). pic.twitter.com/Ejp4qBcoXM
टीम इंडिया की यूएसए के खिलाफ संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हर्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
ये भी पढ़ें : IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू, ईशान या सिराज किसे मिलेगा मौका?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us