/newsnation/media/media_files/2026/02/07/ind-vs-usa-2026-02-07-23-54-23.jpeg)
IND vs USA Photograph: (Image Source - ICC)
IND vs USA T20 World Cup 2026 Highlights: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे. जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.
सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रनों की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 4 छक्का निकला. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज असरदार साबित नहीं हुआ. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे का खाता नहीं खुला. ईशान किशन और तिलक वर्मा ने क्रमश: 20 और 24 रन बनाए. अक्षर पटेल 14 रन बनाए. जबकि रिंकू सिंह 6 रन और हार्दिक ने 5 रन का योगदान दिया.
यूएसए के लिए कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने बनाए सबसे ज्यादा रन
यूएसए के लिए संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने सबसे ज्यादा 37-37 रनों की पारी खेली. वहीं मिलिंद कुमार 34 गेंद पर 34 रन बनाए. इसके अलावा यूएसए का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए.
मोहम्मद सिराज ने चटकाए 3 विकेट
भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. बता दें कि सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली. वहीं वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली.
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
They win the #INDvUSA contest by 2⃣9⃣ runs 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBluepic.twitter.com/f8GusqnvwG
- Feb 07, 2026 22:33 IST
IND vs USA Live Score Updates: यूएसए को लगा 7वां झटका
अर्शदीप सिंह ने यूएसए को 7वां झटका दिया है. उन्होंने मोहम्मद मोहसिन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. यूएसए की टीम के लिए अब इस मैच में वापसी करना मुश्किल है.
- Feb 07, 2026 22:22 IST
IND vs USA Live Score Updates: यूएसए का गिरा छठां विकेट
यूएसए की टीम का छठां झटका लगा है. एक ही ओवर में अक्षर पटेल ने यूएसए को 2 लगातार झटके दिए. पहले उन्होंने संजय कृष्णमूर्ति 37 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसरे बाद अगली गेंद पर हरमीत सिंह को पवेलियन भेजा.
- Feb 07, 2026 22:03 IST
IND vs USA Live Score Updates: यूएसए को लगा चौथा झटका
यूएसए को चौथा झटका ईशान किशन ने दिया है. ईशान किशन ने मिलिंद कुमार को रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिलिंद कुमार 34 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. 12 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 4 विकेट पर 71 रन है.
- Feb 07, 2026 21:51 IST
IND vs USA Live Score Updates: 10 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 3/49
यूएसए की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 10 ओवर के बाद USA का स्कोर 3 विकेट पर 49 रन है. मिलिंद कुमार 28 और संजय कृष्णमूर्ति 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. 60 गेंदों पर USA को जीत के लिए 113 रनों की जरूरत है.
- Feb 07, 2026 21:24 IST
IND vs USA Live Score Updates: मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई तीसरा सफलता
यूएसए को तीसरा झटका लगा है. मोहम्मद सिराज ने सैतेजा मुक्कमल्ला को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. सैतेजा मुक्कमल्ला 7 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.
- Feb 07, 2026 21:20 IST
IND vs USA Live Score Updates: सिराज और अर्शदीप ने टीम इंडिया को दिलाई 2 सफलता
टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने एंड्रीज़ गौस को आउट किया. एंड्रीज़ गौस 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने USA के कप्तान मोनांक पटेल को चलता किया. मोनांक पटेल खाता भी नहीं खोल पाए. 3 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 2 विकेट पर 12 रन है.
- Feb 07, 2026 21:10 IST
IND vs USA Live Score Updates: पहले ओवर से आए सिर्फ 2 रन
यूएसए की पारी शुरू हो गई है. टीम के लिए सैतेजा मुक्कमल्ला और एंड्रीज़ गौस ओपनिंग कर रहे हैं. पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 2 रन दिए.
- Feb 07, 2026 20:51 IST
IND vs USA Live Score Updates: सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर में कूटे 21 रन
IND vs USA Live Score Updates: सौरभ नेत्रवल्कर के खिलाफ 20वें ओवर में 21 रन कूटे, वह 49 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बोर्ड पर लगाए हैं.
- Feb 07, 2026 20:44 IST
IND vs USA Live Score Updates: 19वें ओवर में आए 12 रन और अर्शदीप का विकेट
IND vs USA Live Score Updates: 19वें ओवर में कुल 12 रन आए, सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक चौका और छक्का देखने को मिला. इसी ओवर में अर्शदीप सिंह का विकेट भी गिरा.
- Feb 07, 2026 20:32 IST
IND vs USA Live Score Updates: सूर्यकुमार यादव ने जड़ी फिफ्टी
IND vs USA Live Score Updates: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जड़ी 36 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है, अपनी पारी में उन्होंने अभी तक 7 चौके और 1 छक्का जड़ा है.
- Feb 07, 2026 20:28 IST
IND vs USA Live Score Updates: अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट
IND vs USA Live Score Updates: 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने सिक्स मारने के चक्कर में हरमीत सिंह के खिलाफ अपना विकेट गंवाया. अक्षर ने 11 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया.
- Feb 07, 2026 20:23 IST
IND vs USA Live Score Updates: 16वें ओवर में आए 21 रन
IND vs USA Live Score Updates: सौरभ नेत्रवल्कर 16वां ओवर लेकर आए, उनके खिलाफ 21 रन बने. अक्षर पटेल ने 2 चौके जड़े तो सूर्यकुमार यादव ने 1 चौका और छक्का जड़ा.
- Feb 07, 2026 20:04 IST
IND vs USA Live Score Updates: हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर आउट
IND vs USA Live Score Updates: हार्दिक पंड्या के रूप में टीम इंडिया का 6वां विकेट गिर चुका है, उन्होंने 6 गेंदों में 5 रन बनाए. हरमीत सिंह के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने डीप कवर में अपना विकेट गंवाया.
- Feb 07, 2026 19:59 IST
IND vs USA Live Score Updates: रिंकू सिंह की संघर्षपूर्ण पारी का अंत
IND vs USA Live Score Updates: रिंकू सिंह 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए, सिर्फ 72 के स्कोर पर आधी टीम इंडिया पवेलियन की राह लौट चुकी है. अमेरिका के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं, वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया है.
- Feb 07, 2026 19:54 IST
IND vs USA Live Score Updates: 10 ओवर में बने 64 रन
IND vs USA Live Score Updates: 10 ओवर में टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए, सूर्यकुमार यादव (15) और रिंकू सिंह (4) ने पारी को संभालने का काम किया है.
- Feb 07, 2026 19:39 IST
IND vs USA Live Score Updates: एक ही ओवर में गिरे 3 विकेट
IND vs USA Live Score Updates: एक ही ओवर में वैन शाल्विक ने ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे को चलता कर दिया. सिर्फ 46 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 4 बल्लेबाजों को गंवा दिया गया है.
- Feb 07, 2026 19:36 IST
IND vs USA Live Score Updates: तिलक वर्मा का विकेट भी गिरा
IND vs USA Live Score Updates: ईशान किशन के बाद उसी ओवर में अमेरक ने तिलक वर्मा को भी चलता कर दिया, उन्होंने 5वीं गेंद पर सिक्स मारने की कोशिश में मिड विकेट के हाथों में आसान कैच दे दिया. तिलक ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए.
- Feb 07, 2026 19:32 IST
IND vs USA Live Score Updates: ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट
IND vs USA Live Score Updates: 6वें ओवर की तीसरी गेंद ईशान किशन आउट हुए, उन्होंने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. वैन साल्वीक के सामने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवाया.
- Feb 07, 2026 19:20 IST
IND vs USA Live Score Updates: तिलक वर्मा ने शुरू किया पलटवार
IND vs USA Live Score Updates: अभिषेक शर्मा के आउट होने का कोई फर्क नहीं पड़ा है. तिलक वर्मा ने 9 गेंदों में 16 रन बनाकर पलटवार करना शुरू कर दिया है.
- Feb 07, 2026 19:10 IST
IND vs USA Live Score Updates: अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट
IND vs USA Live Score Updates: दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा आउट हुए, अली खान ने उन्हें कैच आउट करवाया. अभिषेक का खाता तक नहीं खुला.
- Feb 07, 2026 19:08 IST
IND vs USA Live Score Updates: पहले ओवर में आए 7 रन
IND vs USA Live Score Updates: ईशान किशन के सामने सौरभ नेत्रवल्कर पहला ओवर लेकर आए, 1 छक्का पड़ने के बावजूद उन्होंने इस ओवर में 7 रन ही दिए.
- Feb 07, 2026 19:00 IST
IND vs USA Live Score Updates: भारतीय टीम की बल्लेबाजी हुई शुरू
IND vs USA Live Score Updates: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं.
- Feb 07, 2026 18:48 IST
IND vs USA Live Score Updates: यूएसए की प्लेइंग-XI
IND vs USA Live Score Updates: सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान
- Feb 07, 2026 18:44 IST
IND vs USA Live Score Updates: भारतीय टीम की प्लेइंग-XI
IND vs USA Live Score Updates: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
Presenting #TeamIndia's Playing XI for our opening game 🙌
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPnOV#MenInBlue | #T20WorldCup | #INDvUSApic.twitter.com/NwiHkAvNbg - Feb 07, 2026 18:38 IST
IND vs USA Live Score Updates: जसप्रीत बुमराह हुए बाहर
IND vs USA Live Score Updates: सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह प्लेइंग एलेवन से बाहर हैं. जानकारी के अनुसार उन्हें वायरल बुखार हुआ है, उनकी जगह मोहम्मद सिराज खेलते हुए नजर आएंगे.
- Feb 07, 2026 18:36 IST
IND vs USA Live Score Updates: यूएसए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
IND vs USA Live Score Updates: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस का सिक्का उछलकर मोनांक पटेल के पक्ष में गिरा और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
- Feb 07, 2026 18:17 IST
IND vs USA Live Updates: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहेगी नजर
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सबकी नजर रहेगी. संजू सैमसन अगर ओपनिंग नहीं करते हैं तो उनका प्लेइंग 11 स पत्ता कटना तय है. वहीं हर्षित राणा के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है.
- Feb 07, 2026 17:43 IST
IND vs USA Live Updates: हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनके घुटने में चोट लगी है. उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Harshit Rana ruled out of ICC Men's T20 World Cup 2026, Mohd. Siraj named as replacement.
Details 🔽 | #TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCuphttps://t.co/Ml6TxXELgP - Feb 07, 2026 17:41 IST
IND vs USA Live Updates: मुंबई में बारिश की संभावना नहीं
भारत और यूएसए के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश विलेन नहीं बनेगी, क्योंकि मुंबई में आज बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि शाम में ओस पड़ेगी. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि बाद में ओस में टारगेट चेज करना आसान होता है.
- Feb 07, 2026 17:39 IST
IND vs USA Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और यूएसए का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.
USA- मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिं कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.
- Feb 07, 2026 17:37 IST
IND vs USA Live Updates: वानखेड़े में होगी भारत-यूएसए की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलने उतरेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना यूएसए के साथ होगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा.
Home on his mind 🏟️
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
Heart on his sleeve 💙
Surya Kumar Yadav & Co. are ready for title defence! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvUSA | @surya_14kumarhttps://t.co/k2DBYnvruq
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us