/newsnation/media/media_files/2025/12/06/virat-kohli-kuldeep-yadav-couple-dance-video-2025-12-06-20-29-40.jpg)
virat kohli kuldeep yadav couple dance video
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच वाईजैक में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का लक्ष्य तय किया. अफ्रीकी पारी के दौरान मैदान में विराट कोहली और कुलदीप यादव के बीच ब्रोमांस देखने को मिला. विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव और विराट कोहली कपल डांस करते दिखे, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और ये मूमेंट फैंस को काफी भा रहा है.
विराट और रोहित बीच मैदान करने लगे कपल डांस
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और कुलदीप यादव के कपल डांस वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो कॉर्बिन बॉश के विकेट के तुरंत बाद का ही है. वीडियो में देख सकते हैं कि, कॉर्बिन बॉश को आउट करने के बाद कुलदीप यादव विराट कोहली के पास सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे और दोनों ने हाईफाई किया.
इसके बाद विराट कुलदीप का हाथ पकड़ते हैं और उनके साथ कपल डांस वाला स्टेप करने लगते हैं. तभी कप्तान केएल राहुल चियर करने के लिए पहुंच जाते हैं और दोनों का कपल डांस वहीं रुक जाता है.
Kuldeep Yadav ने चटकाए 4 विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले तीसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर फेंके, जिसमें 41 रन देकर उन्होंने 4 विकेट चटकाए. आपको बता दें, कुलदीप के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट झटके. इसके अलावा, रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.
यहां देखें विराट और कुलदीप के कपल डांस का वीडियो
— Mayank (@Mayank785353637) December 6, 2025
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us