IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी, 20 रन पर गंवा दिए साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया को पहली सफलता क्विंटन डी कॉक के रूप में मिली है, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने चलता किया है.

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया को पहली सफलता क्विंटन डी कॉक के रूप में मिली है, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने चलता किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs SA updates

IND vs SA updates

IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया पहला मुकाबला साुथ अफ्रीका के साथ खेल रही है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डी कॉक के रूप में लगा है. भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपना पहला ओवर लेकर आए और ओवर की पांचवीं गेंद पर डी कॉक को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

Advertisment

जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को किया आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम ओपनिंग करने आए. टीम को पहला झटका डी कॉक के रूप में लगा, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने 6 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. डी कॉक जिस गेंद पर आउट हुए, वह 137 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई, जिसे बल्लेबाज ने स्लॉग करने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए. गेंद काफी पीछे गई और थोड़ी नीचे रहकर डी कॉक को अंडर एज पर बीट कर गई.

आपको बता दें, टी-20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह और क्विंटन डी कॉक का 8 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें 3 बार बूम-बूम ने विकेट लिया है. वहीं, डी कॉक ने 29 रन बनाए हैं.

20 रन पर गिरे 3 विकेट

क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने 6 रन पर आउट पर आउट कर दिया. इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को 4 रन पर चलता कर दिया. अगले ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एक और शिकार किया. इस बार उन्होंने रियान रिकल्टन को 7 रन पर चलता किया और इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 20 रन के अंदर-अंदर ही अपने टॉप-3 बल्लेबाज गंवा दिए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पहले गेंदबाजी करेगा भारत, प्लेइंग-11 में हुए 4 बदलाव

IND vs SA
Advertisment