IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पहले गेंदबाजी करेगा भारत, प्लेइंग-11 में हुए 4 बदलाव

IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है.

IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs SA

IND vs SA Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND vs SA: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो साउथ अफ्रीका के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर कप्तान एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

Advertisment

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में हुए हैं 4 बदलाव

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, एडेन मार्करम ने टॉस पर बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में 4 बदलाव किए हैं. डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी की प्लेइंग-11 में मौका मिला है. तो वहीं, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्किया, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड (IND vs SA Head to Head)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, जबकि 13 मैचों में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है. मगर, साउथ अफ्रीका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इस टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपने सभी 4 लीग मैच जीते हैं. ऐसे में 22 मार्च को एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: SL VS ENG: श्रीलंका ने टेके घुटने, 95 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता सुपर-8 का मुकाबला

IND vs SA
Advertisment