/newsnation/media/media_files/2026/02/22/ind-vs-sa-team-india-took-3-wickets-2026-02-22-19-41-18.jpg)
IND vs SA Team india took 3 wickets Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि पावर प्ले पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा. पावर प्ले में ही भारत ने साउथ अफ्रीका के टॉप-3 बल्लेबाजों को चलता कर दिया.
भारत ने की विकेटचटकाऊ गेंदबाजी
Breakthrough No. 2️⃣ for #TeamIndia 💪
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
Arshdeep Singh gets the better of Aiden Markram 🙌
Updates ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSApic.twitter.com/A13ppnY2xC
भारत के साथ खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, ओपनिंग करने आए एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक. पहला ओवर तो इन दोनों खिलाड़ियों ने निकाल लिया, लेकिन दूसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को 6 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.
इसके बाद तो फिर लगातार ओवरों में 3 सफलता मिली. तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम को 4 रन पर चलता किया. वहीं, चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एक और शिकार किया और रयान रिकेल्टन को 7 रन पर चलता कर दिया.
Slower ball does the trick 🪄
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
Jasprit Bumrah and #TeamIndia are elated 🥳
Updates ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSApic.twitter.com/GTJJpexljd
साउथ अफ्रीका ने बनाए 41 रन
भारत की विकेटचटकाऊ गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका की टीम संघर्ष करती दिखी. पावर प्ले में जहां, भारत ने 3 विकेट चटका लिए, वहीं अफ्रीकी टीम ने 41 रन बनाए. हालांकि, पावर प्ले के खत्म होने के बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों ने गियर चेंज किया और चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर रन बनाने शुरू कर दिए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कितना है अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज? अब तक सिर्फ इतनी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us