IND vs SA: कितना है अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज? अब तक सिर्फ इतनी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत

IND vs SA: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि अहमदाबाद सबसे सफल रन चेज क्या है, तो चलिए जानते हैं.

IND vs SA: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि अहमदाबाद सबसे सफल रन चेज क्या है, तो चलिए जानते हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs SA Super 8

IND vs SA Super 8 Photograph: (X/ BCCI)

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोजी स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले से थोड़ा हैरान किया. हालांकि इस मैदान पर अब तक खेले गए कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों की रिकॉर्ड को देखें, तो उसमें ज्यादातर टीमों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल किया है. 

Advertisment

टी20 इंटरनेशनल में अहमदाबाद का सबसे सफल रन चेज

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. ऐसे में यहां रन बनाना आसान होता है. यहां अब तक खेले गए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए टीमों ने सिर्फ 4 बार जीत हासिल किया है. वहीं 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज किया है. अहमदाबाद में अब तक का सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम ही दर्ज है. साउथ अफ्रीका ने इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 176 रनों के टारगेट को सफलतापूर्व चेज किया था. 

अहमदाबाद में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भारत ने कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार मिली है. इसमें से 6 मैचों में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ एक बार टारगेट का पीछा करते हुए जीत मिली है. 

अहमदाबाद में टीम इंडिया का सबसे सफल रन चेज

टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में अहमदाबाद में सबसे सफल रन चेज 165 रनों का रहा है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में 165 रनों के स्कोर को सफलतापूर्वक चेज किया था. टीम इंडिया ने सिर्फ 17.5 ओवरों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था. ईशान किशन ने 56 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11 : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

यह भी पढ़ें: SL VS ENG: श्रीलंका ने टेके घुटने, 95 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता सुपर-8 का मुकाबला

T20 world Cup 2026 IND vs SA
Advertisment