/newsnation/media/media_files/2025/12/11/ind-vs-sa-mid-inning-update-2025-12-11-20-46-24.jpg)
IND vs SA Mid inning update
IND vs SA: मुल्लांपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और भारत के सामने 214 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है. साउथ अफ्रीका के स्कोर को इतना बड़ा बनाने में क्विंटन डी कॉक का सबसे अहम योगदान रहा, जिसने 90 रनों की शानदार पारी खेली. अब यदि भारत को सीरीज में अपनी बढ़त को और मजबूत करना है, तो मुल्लांपुर में 214 रन बनाने होंगे, जो उनके लिए आसान तो नहीं होने वाला है. चूंकि, साउथ अफ्रीका के पास एक मजबूत बॉलिंग लाइनअप है.
साउथ अफ्रीका ने बनाए 213 रन
भारत के सामने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. पहला विकेट जरूर अफ्रीकी टीम ने रीजा हेंड्रिक्स के रूप में पावर प्ले में गंवा दिया था. मगर, फिर अफ्रीकी टीम ने वापसी की. कप्तान एडेन मार्करम 26 गेंद पर 29 रन की पारी खेलकर आउट हुए. डेवाल्ड ब्रेविस ने 14 रन बनाए. वहीं ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके लगाए.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) December 11, 2025
South Africa set a 🎯 of 2⃣1⃣4⃣ in the 2nd T20I#TeamIndia chase coming up ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/japA2CIofo#INDvSA | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/v81k2aqKky
डी कॉक के आउट होने के बाद डोनोवान फरेरा और डेविड मिलर ने मिलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. फरेरा ने 16 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 30* और मिलर ने 12 गेंदों पर 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 20* रन बनाए. इस तरह साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए और भारत के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा.
Another fielding brilliance provides another success for #TeamIndia 💪
— BCCI (@BCCI) December 11, 2025
This time it's Tilak Varma with a fine outfield catch! 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/japA2CHQpQ#INDvSA | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/nwiyk3NeMR
अर्शदीप सिंह ने लुटाए फ्री के रन
दूसरे टी-20 मैच में जिस गेंदबाज ने सबसे अधिक निराश किया है, वो हैं अर्शदीप सिंह. इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई अफ्रीकी टीम. जहां, 11वां ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए. मगर, इस ओवर में अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर सामने छक्का लगा दिया.
लेकिन फिर, अर्शदीप सिंह लाइन से भटक गए, उन्होंने 2 वाइड बॉल फेंकी, फिर एक लीगल डिलिवरी हुई. लेकिन, फिर अर्शदीप लय से भटक गए और लगातार 4 वाइड बॉल्स फेंक दी. इतना ही नहीं, फिर उन्होंने 3 लीगल डिलिवरी की और फिर वाइड फेंकी. इस तरह अर्शदीप ने अपने इस ओवर में 7 वाइड बॉल्स फेंकी, जिसकी बदौलत उन्होंने 7 मुफ्त के रन विपक्षी टीम को दिए. आपको बता दें, इस मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर फेंके, जिसमें कुल 9 वाइड बॉल डालीं हैं.
ये भी पढ़ें:IND vs SA: शतक के चूके क्विंटन डी कॉक, जितेश शर्मा ने विकेट के पीछे दिखाई धोनी वाली फुर्ती
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us