IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में भारत को 76 रनों से हराया, सुपर-8 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप

IND vs SA Super-8 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत के ये दूसरी सबसे बड़ी हार है.

IND vs SA Super-8 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत के ये दूसरी सबसे बड़ी हार है.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
IND vs SA Super-8

IND vs SA Super-8

IND vs SA Super-8 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से ये दूसरी सबसे बड़ी हार है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई. इस हार से टीम इंडिया के नेट रन रेट पर बड़ा असर पड़ा है.

Advertisment

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने खेली 63 रनों की पारी

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहा. वहीं आखिरी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया. 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए. जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली.

भारत के लिए कोई बल्लेबाज नहीं लगा सका अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की ओर से कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी लगाने में कामयाब नहीं हो सका. टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या 18-18 रन बनाए. जबकि अभिषेक शर्मा 15 रन बनाए. इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4 विकेट चटकाए. जबकि केशव महाराज को 3 विकेट मिला. वहीं कार्बिन बॉश ने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा कप्तान एडम मार्कराम को एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  SL VS ENG: श्रीलंका ने टेके घुटने, 95 रन पर हुई ऑलआउट, इंग्लैंड ने 51 रन से जीता सुपर-8 का मुकाबला

  • Feb 22, 2026 22:42 IST

    IND vs SA Live Updates: 111 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हरा दिया है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से यह टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी हार है. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई.



  • Feb 22, 2026 22:14 IST

    IND vs SA Live Updates: केशव महाराज ने एक ही ओवर में भारत को दिया 3 झटका

    86 रनों के स्कोर पर भारत को 8वां झटका लगा है. केशव महाराज ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को 3 झटके दिए. पहले हार्दिक पांड्या को 18 रन के निजी स्कोर चलता किया. इसके बाद अगले गेंद पर रिंकू को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रिंकू खाता भी नहीं खोल पाए. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजा. 



  • Feb 22, 2026 21:50 IST

    IND vs SA Live Updates: भारत की आधी टीम लौटे पवेलियन

    51 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई. कप्तान सूर्यकुमार यादव 22 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें बॉश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. टीम इंडिया की परेशानी बढ़ती जा रही है.



  • Feb 22, 2026 21:41 IST

    IND vs SA Live Updates: मुश्किल में टीम इंडिया

    टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है. 43 रन के स्कोर पर भारत ने 4 विकेट गंवा दिए हैं. वाशिंगटन सुंदर भी 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें बॉश ने आउट किया. 



  • Feb 22, 2026 21:29 IST

    IND vs SA Live Updates: अभिषेक शर्मा भी आउट

    26 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा दिए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मार्को यानसेन ने आउट किया. 



  • Feb 22, 2026 21:11 IST

    IND vs SA Live Updates: ईशान ने बाद तिलक वर्मा आउट

    5 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवा दिए. पहले ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद दूसरे ओवर में तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. उन्हें यानसेन ने आउट किया.



  • Feb 22, 2026 21:06 IST

    IND vs SA Live Updates: ईशान किशन बिना खाता खोले आउट

    टीम इंडिया को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. ओपनर ईशान किशन पारी की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें साउथ अफ्रीकी कप्तान एडम मार्कराम ने पवेलियन भेजा.



  • Feb 22, 2026 20:56 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य

    भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 187 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया है. टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो उसे इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज करना होगा, क्योंकि इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में 176 रन से ज्यादा कोई लक्ष्य चेज नहीं हुआ है. 



  • Feb 22, 2026 20:36 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका को लगा छठां झटका

    158 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने छठां विकेट गंवा दिया है. अर्शदीप सिंह ने मार्को यानसेन को पवेलियन भेजा. यानसेन 6 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.



  • Feb 22, 2026 20:29 IST

    IND vs SA Live Updates: वरुण चक्रवर्ती ने डेविड मिलर को भेजा पवेलियन

    वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे डेविड मिलर को पवेलियन भेजा. डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. 16 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 152 रन है.



  • Feb 22, 2026 20:13 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

    IND vs SA Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है. डेविट मिलर के साथ बेहतरीन साझेदारी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस आउट हो चुके हैं. उनका विकेट पेसर शिवम दुबे ने 45 रन के निजी स्कोर पर लिया.



  • Feb 22, 2026 19:53 IST

    IND vs SA Live Updates: डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर कर रहे हैं तूफानी बल्लेबाजी

    120 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन है. ब्रेविस 18 गेंद पर 24 रन और मिलर 21 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. 



  • Feb 22, 2026 19:25 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

    साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ही खराब रही है. 20 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. रियान रिकेल्टन 7 गेंद पर 7 रन बनाकर चलते बने. उन्हें बुमराह ने पवेलियन भेजा.



  • Feb 22, 2026 19:20 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही है. 12 रन के स्कोर पर टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं. दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को पवेलियन भेजा. डी कॉक 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने मार्कराम को चलता किया. मार्कराम 6 रन बनाकर आउट हुए.



  • Feb 22, 2026 19:05 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

    मैच शुरू हो गया है. साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान डेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग कर रहे है. पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला और 4 कुल रन दिए.



  • Feb 22, 2026 18:39 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

    डेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.



  • Feb 22, 2026 18:39 IST

    IND vs SA Live Updates: भारत की प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.



  • Feb 22, 2026 18:38 IST

    IND vs SA Live Updates: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी

    साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए हैं. 



  • Feb 22, 2026 18:03 IST

    IND vs SA Live Updates: शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आएंगे. 



  • Feb 22, 2026 17:43 IST

    IND vs SA Live Updates: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहेगी नजर

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर भी सबकी नजरें रहने वाली है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिलने वाली है. 



  • Feb 22, 2026 17:42 IST

    IND vs SA Live Updates: सूर्या ने लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग पर लिए गए कैच पर दिया रिएक्शन

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉन्ग-ऑफ पर जो मैच विनिंग कैच लिया था, फैंस उसे आज भी याद करते हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले सूर्या से पूछा गया कि क्या वो फिर से लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग करेंगे? इस पर सूर्या ने कहा कि कैच पकड़ने के लिए तो वहां जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि किसी को रेस्ट देना हो या फिर किसी गेंदबाज को बीच में रखना हो तो वो फील्डिंग करने लॉन्ग-ऑफ पर जाएंगे.



  • Feb 22, 2026 17:35 IST

    IND vs SA Live Updates: सुपर-8 में आज पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया

    सुपर-8 में आज भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी. भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. दोनों टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है और इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में आज फैंस को एक बेहद ही रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.



T20 world Cup 2026 IND vs SA
Advertisment