/newsnation/media/media_files/2026/02/20/ind-vs-sa-head-to-head-record-2026-02-20-15-35-38.jpg)
IND vs SA Head to head record Photograph: (Image Source: AFP)
IND vs SA Head to Head: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस वक्त विजयरथ पर सवार हैं और अपने सभी 4 लीग मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की 22 मार्च को कौन जीतता है और सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कितने मैच खेले गए हैं? किस टीम ने कितने मैच जीते हैं?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड (IND vs SA Head to Head)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, जबकि 13 मैचों में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिख रहा है. मगर, साउथ अफ्रीका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इस टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपने सभी 4 लीग मैच जीते हैं. ऐसे में 22 मार्च को एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है.
कहां खेला जाएगा IND vs SA मुकाबला?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 मार्च को होगा. ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंडिया स्क्वॉड: इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर
साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: कौन सी 4 टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह, जानिए किन चार की होगी छुट्टी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us