/newsnation/media/media_files/2026/02/15/india-vs-pakistan-2026-02-15-18-42-55.jpg)
india vs pakistan
IND VS PAK Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो पाकिस्तान के पक्ष में गिरा. जहां, पाकिस्तानी के कप्तान सलमान अली आगा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
भारत की प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मैच में प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं. टॉस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि भारत के खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा की वापसी हो गई है. संजू सैमसन की जगह अभिषेक अब ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने मैदान पर उतरेंगी. वहीं, अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस पर बताया कि वह सेम टीम के साथ खेलने वाले हैं.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been put into bat.
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#T20WorldCup | #MenInBluepic.twitter.com/rMA2wseuxJ
IND vs PAK हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक 16 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 में जीत दर्ज की है. आखिरी 6 मैचों में पाक टीम के खाते में सिर्फ एक जीत आई है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
ये भी पढ़ें:IND vs PAK Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिंक करें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us