/newsnation/media/media_files/2026/02/01/ind-vs-pak-today-match-time-live-streaming-details-when-where-how-to-watch-india-vs-pakistan-match-2026-02-01-08-08-47.jpg)
IND VS PAK Today match time live streaming details when where how to watch india vs pakistan match
IND VS PAK: अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है. टूर्नामेंट में 3 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चौथी टीम का फैसला आज के मैच के साथ ही हो जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. ऐसे में टीम इंडिया जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि ये महामुकाबला कितने बजे शुरू होगा? इसे लाइव कहां देख सकेंगे...
कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच भी बाकी मुकाबलों की ही तरह दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
LIVE कहां देख सकेंगे मुकाबला?
भारत में इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, तो वहीं मुकाबले का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा, जिसमें भारतीय फैंस लॉगिन कर आसानी से मुकाबले को देख सकते हैं.
Same rivalry. New generation.⚔️
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 1, 2026
A fierce clash awaits as Team India’s future stars take on arch-rivals Pakistan 🌟🔥#ICCMensU19WC | #INDvPAK 👉 SUN, FEB 1, 12:45 PM pic.twitter.com/8zEmTseFZb
हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर-6 में भारतीय टीम ने 3 मैच खेले, जिसमें तीनों में ही जीत दर्ज की. इस तरह टीम इंडिया 6 अंक और +3.337 कमाल के नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में है. जबकि गौर करें, तो पाकिस्तान के पास अंक 4 हैं और नेट रन रेट भी भारत से काफी खराब है.
ऐसे में यदि रविवार को पाकिस्तान की टीम भारत को हरा भी देती है, तो भी भारत बेहतर रन रेट के साथ टॉप-4 में पहुंच सकता है. बस टीम इंडिया को ये सुनिश्चित करना होगा की वह पाकिस्तान को बड़े अंतर से जीतने से रोके. इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि आखिरी लीग मैच हारने के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
ये भी पढ़ें: 'मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं था', प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने भरी हुंकार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us