/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-vs-pak-2026-02-15-22-28-59.jpg)
IND vs PAK Photograph: (Image Source: AFP)
IND vs PAK: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 176 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारतीय क्रिकेट टीम ने 61 रन से एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी सुपर-8 में पहुंच गई है.
114 रन पर ऑलआउट हो गई पाकिस्तान की टीम
भारत के दिए 176 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी पाकिस्तान को बेहद निराशाजनक शुरुआत मिली. पाकिस्तान ने सिर्फ 13 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. साहिबजादा फरहान शून्य, सैम आयुब 6 और कप्तान सलमान अली आगा 4 रन बनाकर आउट हो गए. फिर बाबर आजम भी महज 5 रन बनाकर ही चलते बने.
☝️ Faheem Ashraf
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
☝️ Abrar Ahmed
No answer to Varun's Chakaravyuh 🌪️
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW 👉https://t.co/SpqYo6n3dLpic.twitter.com/MpV9Xpxpk3
शादाब खान 14 और मोहम्मद नवाज 4 रन बनाकर आउट हो गए. उस्मान खान ने पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी खेली, वह 34 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए. अब्रार और उस्मान शून्य पर ही आउट हो गए. इस तरह पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई और 61 रन से भारत ने जीत दर्ज कर ली.
✌️ in ✌️
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Varun Chakaravarthy joins the wicket-taking party 🥳
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBluepic.twitter.com/luN12TZHXP
भारत ने बनाया था बड़ा स्कोर
पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 175 रन बोर्ड पर लगाए थे और पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी ईशान किशन ने 77(40) रनों की खेली. उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव 32, शिवम दुबे 27 और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह भारत ने 175 रन बना दिए. ये स्कोर टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर है.
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#T20WorldCuppic.twitter.com/hFPqtYIERe
सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया
टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के बाद भारत सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुए, तो नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड, आशीष नेहरा की कर ली बराबरी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us