/newsnation/media/media_files/2026/02/15/abhishek-sharma-2026-02-15-21-26-24.jpg)
Abhishek Sharma
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाईवोल्टेज मुकाबला कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जा रहा है. फिट होकर अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 वापसी की. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उनसे एक बड़ा पारी की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसी के साथ अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में संयुक्त रूप से ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जो शुरुआती 2 मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं. अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के नाम दर्ज था, लेकिन अब अभिषेक शर्मा ने उनकी बराबरी कर ली है.
अभिषेक शर्मा पहले मैच में यूएसए के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. वहीं आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 गेंद का सामना किया, लेकिन बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए. उन्हें पहले ही ओवर में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पवेलियन भेजा.
वहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी के तौर पर अभिषेक शर्मा तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो शुरुआती 2 मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं. भारत के आशीष नेहरा और बांग्लादेश के इमरुल कायस के नाम पहले यह रिकॉर्ड दर्ज था. अब अभिषेक शर्मा का नाम भी इस अनचाहा रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया.
टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआती 2 मैचों में डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम)
आशीष नेहरा (भारत)
इमरुल कायस (बांग्लादेश)
अभिषेक शर्मा (भारत)
पिछले 6 पारियों में 4 बार डक पर आउट हो गए हैं अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा पिछले 6 पारियों में 4 बार डक पर आउट हो चुके हैं, जिसके बाद अब उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगा है. अब देखने वाली बात होगी कि इस टूर्नामेंट में आगे के मैचों में अभिषेक का प्रदर्शन कैसा रहता है.
Abhishek Sharma falls for a DUCK 😯
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 15, 2026
This is 4th duck in his last 6 innings #INDvsPAKpic.twitter.com/6SDIcXLtyD
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us