IND VS PAK: ईशान किशन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य, ऐसी रहा पारी का हाल

IND VS PAK: पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने 175 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब पाकिस्तान के सामने जीतने के लिए 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

IND VS PAK: पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने 175 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब पाकिस्तान के सामने जीतने के लिए 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS PAK inning update

IND VS PAK inning update Photograph: (IND VS PAK Image Source: AFP)

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत-पाक मैच का सबसे बड़ा टोटल बना दिया है. टीम इंडिया ने ईशान किशन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 175 रन बनाए और अब पाकिस्तान के सामने 176 रनों का मुश्किल लक्ष्य खड़ा कर दिया है.

Advertisment

भारत ने बनाए 175/7 रन

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने के लिए आए, लेकिन पहला ओवर लेकर आए सलमान अली आगा बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए.

मगर, भारतीय ओपनर ईशान किशन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली. तिलक वर्मा 25, सूर्यकुमार यादव 32, शिवम दुबे 27 रन पर आउट हुए. वहीं, रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारतीय पारी में ईशान किशन की पारी ने सभी का दिल जीता. इस तरह भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए.

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

भारत की ओर से ओपनिंग करने आए ईशान किशन ने शानदार पारी खेली. ईशान ने पहले तो 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर वह 40 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रही. आपको बता दें, ईशान की इस पारी की बदौलत भारत ने 175 रन का स्कोर खड़ा किया. ये स्कोर टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर है.

पाकिस्तान ने चटकाए 7 विकेट

पाकिस्तान की ओर से 7 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, जिसमें 6 स्पिनर्स रहे. सैम आयुब ने 3 विकेट लिए. सलमान अली आगा, शाहिद अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिंक करें

IND vs PAK
Advertisment