/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-vs-pak-2026-02-15-21-08-44.jpg)
IND VS PAK Photograph: (IND VS PAK Image Source: AFP)
IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसका पीछा करने उतरी सलमान अली आगा की टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 2 ओवर में ही पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट कर उनकी कमर तोड़ दी है. कहीं न कहीं अब यहां से पाकिस्तान के लिए वापसी करना आसान नहीं होने वाला है.
पहले ही ओवर में लिया पहला विकेट
No sixes, no documentary? Aisa kaise ho sakta hai 🤐
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Hardik Pandya 🤝 Rinku Singh
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW 👉https://t.co/SpqYo6n3dLpic.twitter.com/2YlRIY60pv
भारत के दिए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहला झटका साहिबजादा फरहान के रूप में लगा, जिन्हें हार्दिक पांड्या ने ओवर की चौथी गेंद पर शून्य पर ही पवेलियन का रास्ता दिखाया. साहिबजादा फरहान पुल शॉट खेलने के लिए गए, लेकिन वह शेप खो बैठे और टॉप-एज से ऊपर चले गए. रिंकू मिड-ऑन पर उसके नीचे सेटल हुए और एक अच्छा कैच लिया.
Striking early and striking big 😎
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Hardik Pandya 🤝 Jasprit Bumrah #TeamIndia with 3️⃣ wickets in no time 👏
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#T20WorldCup | #MenInBluepic.twitter.com/2AdRFXVeix
दूसरे ओवर में भारत ने चटकाए 2 विकेट
पहले ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका देने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे ओवर में भी उन्हें सेटल होने का कोई मौका नहीं दिया. दूसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने ओवर की दूसरी गेंद पर पहले सैम आयुब को चलता किया और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा का भी विकेट झटक लिया. आयुब 6, तो वहीं सलमान महज 4 रन बनाकर ही आउट हो गए.
"THEY CANNOT PLAY HIM!" 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Jasprit Bumrah gets Saim Ayub & Salman Agha out in the same over! Pakistan are 3 down 🥶
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvPAK | LIVE NOW 👉https://t.co/SpqYo6n3dLpic.twitter.com/2mVlsnJBqI
भारत ने बनाया है सबसे बड़ा टोटल
पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आई. जहां, टीम इंडिया ने भारत ने 175 रन का स्कोर खड़ा किया. ये स्कोर टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे बड़ा स्कोर है. अब देखने वाली बात होगी की टीम इंडिया इस स्कोर को डिफेंड करती है या फिर पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करके इतिहास रचती है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिंक करें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us