/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-vs-pak-2026-02-15-09-01-06.jpg)
IND vs PAK Photograph: (AFP)
IND vs PAK : भारतीय क्रिकेट टीम आज कोलंबो की स्लो पिच पर पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है. ऐसे में फैंस का संडे पूरी तरह से फन डे बनने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपना-अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी. इस मैच में भारत के कौन से वो 3 खिलाड़ी होंगे जो पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिला सकते हैं. तो आइए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे जो पाकिस्तान के खतरा बन सकते हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के तीन खिलाड़ी अहम साबित हो सकते हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खतरा बन सकते हैं. इन खिलाड़ियों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है.
They said rivalry. We said consistency 😎💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
Will Team India move one step closer to repeat & defeat history and make it 8-1 vs Pak? 🇮🇳💪🏻
ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Ee8EzTcDgD
1 - हार्दिक पांड्या
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में 76 रन बनाए थे. एशिया कप 2022 में छक्का लगाकर हार्दिक ने भारत को जीत दिलाई. टी20 वर्ल्डकप 2022 में मेलबर्न के मैदान पर विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.
Kung Fu Pandya always has the final say on the grand stage! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Will he prove to be Team India's gamechanger against Pakistan? 👀💬
Watch ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/2z8A7CJM6i
2 - तिलक वर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा इस मैच में पाकिस्तान के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. उन्होंने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी. जहां फाइनल में उन्होंने 53 गेंदों में 69 रन की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 130 रन बनाए हैं. अब रविवार को फैंस कोलंबो में एक बार फिर मुश्किल परिस्थितियों में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे.
3 - वरुण चक्रवर्ती
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो की स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत का सबसे बड़े हथियार होंगे. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए खास मददगार होती है. ऐसे में वरुण की मिस्ट्री स्पिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को दांतो तले चने चबाने के लिए मजबूत कर सकते हैं.
उन्होंने नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. ऐसे में वो पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं. चक्रवर्ती ने अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल में 63 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: दिग्गज ने दिखाया पाकिस्तान को आईना, कहा- 'वो बस स्पिनर है, रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है और इसके अलावा कुछ नहीं'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us