IND vs PAK: दिग्गज ने दिखाया पाकिस्तान को आईना, कहा- 'वो बस स्पिनर है, रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है और इसके अलावा कुछ नहीं'

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है.

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Pakistan

Pakistan Photograph: (afp)

IND vs PAK : आज यानी रविवार को एक फिर से भारत और पाकिस्तान की टक्कर फैंस को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में देखने के लिए मिलने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है. इसमें भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपने हाथ गर्म कर लिए हैं. उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच पर खुलकर बात की है और पाकिस्तान की जमकर चुटकी ले ली है. 

Advertisment

हाई वोल्टेज होना चाहिए भारत-पाक मुकाबला

दरअसल,  बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक कार्यक्रम के दौरान सौरव गांगुली ने मीडिया से बात की और इस मैच के बारे में अपने विचार सामने रखे. गांगुली ने कहा, 'यह (मैच) हाई वोल्टेज होना चाहिए. पिछले कुछ सालों से भारत-पाकिस्तान मैच हाई वोल्टेज नहीं हुआ है. मैच की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए. उम्मीद है कि यह कल होगा. भारत एक बहुत अच्छी टीम है, एक बहुत ताकतवर टीम है और हमें उम्मीद है कि वह कल अच्छा खेलेगी. सिर्फ कल ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड कप में'.

सौरव गांगुली ने दिया पाकिस्तान पर बड़ा बयान 

सौरव गांगुली ने आगे बात करते हुए पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पहले के फैसले पर कहा, 'यह गलत फैसला था. क्रिकेट खेला जाना चाहिए, आप वर्ल्ड कप कैसे मिस कर सकते हैं? यह अच्छा है कि वे खेले. यह उनके लिए भी अच्छा है क्योंकि पॉइंट्स गंवाना सही नहीं है'. 

उस्मान तारिक पर गांगुली ने कही बड़ी बात

सौरव ने उस्मान तारिक के ऊपर बात करते हुए कहा, 'टी20 में अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है लेकिन भारत एक शानदार टीम है और उन्हें हराना आसान नहीं है. कुछ भी मुश्किल नहीं है. वह (तारिक) बस एक ऑफ स्पिनर है और रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है. इसके अलावा कुछ नहीं है. भारत उसे शानदार तरीके से संभाल लेगा'. 

गांगुली ने आगे कहा, 'भारत एक बहुत मजबूत टीम है. भारतीय बैट्समैन अभिषेक शर्मा फिट हैं, यह भारत के लिए बहुत अच्छी खबर है. टीम इंडिया के बल्लेबाज छक्के उड़ाते हैं. हार्दिक पांड्या, शिवन दुबे, अक्षर पटेल सभी छक्के उड़ाते हैं'.

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: आज पाकिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए किस मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर?

abhishek sharma Usman Tariq T20 world Cup 2026 IND vs PAK
Advertisment