IND VS NZ: अहमदाबाद में भारत ने खेले हैं 10 टी-20 मुकाबले, जानिए कितने जीते और कितने हारे?

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है?

IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है?

author-image
Sonam Gupta
New Update
Team india record at ahmedabad

Team india record at ahmedabad Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND VS NZ : टी-20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री कर ली है. अब फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर, जब से इस बात का पता फैंस को चला है, तभी से उनमें डर है, क्योंकि इस मैदान पर भारत को एक ऐसी हार मिली थी, जिसका गम आज भी भारतीय फैंस के जहन में जिंदा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है?

Advertisment

अहमदाबाद में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में भारत को जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 

टीमअहमदाबाद में खेले गए मैचजीतहार
भारत1073
न्यूजीलैंड202

अहमदाबाद में इस टूर्नामेंट में हो चुके हैं 6 मैच

टी-20 विश्व कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 मैचों में पहले बल्लेाबजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. तो वहीं 2 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते. वहीं, एक मैच टाई रहा था.

2023 के फाइनल में मिली थी हार

टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर विश्व कप 2023 में भारत को वो जख्म मिला था, जो अब भी भारतीय फैंस को तकलीफ देता है. विश्व कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में ही खेला गया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हरा दिया था, जिससे टीम इंडिया के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का ट्रॉफी जीतने का सपना चूर-चूर हो गया था. 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने उस टूर्नामेंट के सभी लीग मैच जीते थे और सेमीफाइनल में भी शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची थी. मगर, अहमदाबाद में फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि जब से ये मालूम चला है कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला फाइनल इसी मैदान पर होगा, तभी से फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है.

8 मार्च को होगी भिड़ंत

टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

तो वहीं, न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल तक पहुंची है. भारत इस टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल खेलेगा, तो वहीं कीवी टीम महज दूसरी बार फाइनल मैच खेलने वाली है. अब देखने वाली बात होगी की कौन सी टीम खिताबी जीत दर्ज करने में सफल होती है और किसके सपने सिर्फ सपने रह जाएंगे.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचते ही बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना पाई दुनिया की कोई भी टीम

T20 World Cup ind-vs-nz
Advertisment