IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती का प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता! जानें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में किसे मिलेगा खेलने का मौका

IND vs NZ: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में क्या टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी और वरुण चक्रवर्ती को इलेवन से बाहर करेगी, आइए जानते हैं.

IND vs NZ: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में क्या टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी और वरुण चक्रवर्ती को इलेवन से बाहर करेगी, आइए जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Varun Chakaravarthy

Varun Chakaravarthy Photograph: (X/BCCI)

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की प्लेइंग-11 में इंडियन क्रिकेट टीम बदलाव करेगी या नहीं करेगी. इसको लेकर सवाल जस के तस बना हुआ है. इस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव होगा. तो वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं होगा. लेकिन अब हम आपको बातने वाले हैं कि भारत की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसी होने वाली है.

Advertisment

भारत की प्लेइंग-11 में हो सकता है कौन सा बदलाव

दरअसल, तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती को बाहर कर कुलदीप यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शामिल करने का दावा किया गया है. क्योंकि वरुण लगातार गेंद के साथ निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में जमकर रन लुटाए. वरुण के बेरंग नजर आने के चलते खिताबी मुकाबले में कुलदीप यादव को मौका देने की बात कही गई है. 

क्या वरुण की जगह कुलदीप को मिलेगा मौका

वहीं कुलदीप यादव इस पूर्व वर्ल्ड कप बैंच पर बैठे रहे हैं. उनको सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक मैच खेलने को मिला है, वो मैच भी कुलदीप ने भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में खेला था, जहां उन्हें कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेले गए मैच की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. 

इस मैच में कुलदीप यादव गेंद के साथ उतने खतरनाक साबित नहीं हो पाए थे. वो लगातार प्लेइंग-11 से बाहर थे ऐसे में उस मैच में कुलदीप की गेंदबाज में मैच प्रैक्टिस की साफ कमी दिखी थी. अब अचानक कुलदीप यादव को अगर वरुण चक्रवर्ती की जगह फाइनल में मौका दिया गया तो क्या वो बैंच से सीधे उठकर टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर पाएंगे. 

इसको लेकर सवाल बना हुआ है. अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को फैसला लेना होगा कि वो सेफ साइड रखकर इन फॉर्म वरुण चक्रवर्ती को ही फाइनल में मौका देंगे या फिर रिस्क लेकर कुलदीप यादव को खिताबी मुकाबले में उतरेंगे. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/ कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले गौतम गंभीर पर आया बड़ा बयान, कहा- 'उनके हाथ में होता तो वो पहले....'

Kuldeep Yadav Varun Chakaravarthy india vs new zealand final ind-vs-nz
Advertisment