IND vs NZ: फाइनल में संजू सैमसन के इतने रन बनाते ही पक्की हो जाएगी टीम इंडिया की जीत! आंकड़े दे रहे गवाही

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच में संजू सैमसन पर सबकी नजरें रहने वाली है.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच में संजू सैमसन पर सबकी नजरें रहने वाली है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson

Sanju Samson Photograph: (AFP)

IND vs NZ: क्रिकेट फैंस का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी, क्योंकि कोई भी टीम अब तक 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. टीम इंडिया के पास एक रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका है, लेकिन इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को कमाल करना होगा. पिछले 2 बड़े मैच में टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे संजू सैमसन से फाइनल मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी. 

Advertisment

टीम इंडिया के लिए लकी रहा है संजू सैमसन का 30 से ज्यादा रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में संजू सैमसन की भूमिका टीम इंडिया के लिए अहम रहने वाली है. संजू ने अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.29 की औसत और 154.84 की स्ट्राइक रेट से कुल 1310 रन बनाए हैं. संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. बता दें कि ये तीनों शतक संजू ने बतौर ओपनर लगाया है. इस दौरान संजू सैमसन का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसने टीम इंडिया की जीत की संभावना बढ़ा दी है. 

संजू सैमसन ने अब तक जिन 53 पारियों में बल्लेबाजी की है, उसमें से 13 पारियों में वो 30 या उससे अधिक रन बनाए हैं और खास बात यह है कि उन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. ऐसे में संजू सैमसन अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में 30 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टीम इंडिया की जीत पक्की हो सकती है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा है संजू सैमसन का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले दो बड़े मैचों में वो टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे हैं.  सुपर-8 के आखिरी मैच में संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. इसके बाद सेमीफाइनल मैच में 89 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. संजू सैमसन इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचो में खेलते हुए 77.33 की औसत और 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 232 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. अब फाइनल मैच में भी संजू सैमसन से टीम इंडिया और फैंस को काफी उम्मीदें होगी.   

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ फाइनल से पहले पैट कमिंस ने दिया बयान, बोले- 'हराना हमेशा मुश्किल होता है...'

sanju-samson ind-vs-nz
Advertisment