/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-ish-sodhi-crying-during-new-zealand-national-anthem-before-match-2026-03-08-21-55-27.jpg)
ईश सोढ़ी Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी चुनी और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बोर्ड पर लगा दिए. मगर, इस बीच न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखों से आंसू छलकते दिख रहे हैं. ये वीडियो मैच शुरू होने से ठीक पहले का है.
राष्ट्रगान के दौरान इमोशनल हुए ईश सोढ़ी
Ish Sodhi crying during the New Zealand national anthem
— Shah (@Shahhoon1) March 8, 2026
pic.twitter.com/MI0Le5LiHl
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आईं. तब न्यूजीलैंड के राष्ट्रगान के समय स्टार क्रिकेटर ईश सोढ़ी इमोशनल हो गए और वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड की हुई जमकर पिटाई
न्यूजीलैंड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बोर्ड पर लगा दिए. न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज किफायती नहीं रहा और भारतीय बल्लेबाजों ने हर गेंदबाज के खिलाफ जमकर रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल मैच में बड़ा ड्रामा, अर्शदीप सिंह ने LIVE मैच में की ऐसी हरकत, कप्तान सूर्या को मांगनी पड़ी माफी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us