वर्ल्ड कप हमारा है, इंडिया जीतेगा ट्रॉफी... भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान

India vs New Zealand Final: वर्ल्ड कप हमारा है, इंडिया जीतेगा ट्रॉफी.. ये बयान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बचपन के कोच ने दिया है. आइए जानते हैं किसने भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच पर क्या कहा है.

India vs New Zealand Final: वर्ल्ड कप हमारा है, इंडिया जीतेगा ट्रॉफी.. ये बयान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बचपन के कोच ने दिया है. आइए जानते हैं किसने भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच पर क्या कहा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
India vs New Zealand Final

India vs New Zealand Final Photograph: (AFP)

India vs New Zealand Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर अपनी-अपनी टीम के लिए ट्रॉफी हासिल करने चाहेंगे. लेकिन इससे पहले भारत में टीम इंडिया की जीत के लिए चारों ओर पूजा-अर्चना हो रही है.

Advertisment

इसके साथ ही दिग्गज क्रिकेटर और उनके बचपन के कोच भी भारत के ट्रॉफी उठाने और जीतने पर बड़ा बयान दे रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन के कोच भी शामिल हो गए हैं.

विराट कोहली के कोच ने दिया बड़ा बयान

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच पर दिल्ली से विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर अपना दावा मुकाबले से पहले ही ठोक दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड फैंस को साफ बात दिया है कि वर्ल्ड कप हमारा है.

राजकुमार शर्मा ने कहा, ''टी20 क्रिकेट में कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता, लेकिन अभी के हालात में हमारी क्रिकेट टीम को देखकर ऐसा लगता है कि यह वर्ल्ड कप हमारा है. भारत यह मैच जरूर जीतेगा. मुझे बल्लेबाजों से बहुत उम्मीदें हैं. सभी खिलाड़ी ऐसे हैं कि उनका स्ट्राइक रेट 150 से कम नहीं है. भारत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है'.

भारत-न्यूजीलैंड में टांके के मुकाबले की होगी उम्मीद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल ऐतिहासिक होने की उम्मीद है. भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें मजबूत हैं. न्यूजीलैंड ने जिस तरह से धमाकेदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 9 विकेट से हारकर बाहर किया. इसके बाद उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. 

वहीं इंडियन क्रिकेट को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच में हार मिली है. उसने पूरे टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाया है. भारत के बल्लेबाज संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दूबे शानदार फॉर्म में हैं. वहीं भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल में जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी की उससे न्यूजीलैंड संभलकर रहना चाहेगी. 

भारत और न्यूजीलैंड का आपस में मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 18 मैचों में जीत मिली है, जबकि 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच भारतीय सरजमीं पर 18 टी20 मैच खेले हैं, जहां पर भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत नसीब हुई है.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं. यहां पहले बैटिंग करने करने वाली टीम को 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर एक मैच टाई हुआ है.

ये भी पढ़ें :भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले गौतम गंभीर पर आया बड़ा बयान, कहा- 'उनके हाथ में होता तो वो पहले....'

T20 WORLD CUP 2026 FINAL IND vs NZ Final india vs new zealand final
Advertisment