भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर सट्टा बाजार में किस पर लगा तगड़ा दांव, जानिए किसके ट्रॉफी उठाने पर मिलेगा कितना पैसा?

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. ऐसे में सट्टा बाजार किस टीम पर दांव लागा रहा है और कौनसी टीम को हरा रहा है. आइए इस बारे में जानते हैं.

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. ऐसे में सट्टा बाजार किस टीम पर दांव लागा रहा है और कौनसी टीम को हरा रहा है. आइए इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND vs NZ Final

IND vs NZ Final Photograph: (AFP)

IND vs NZ: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 6:30 पर होगा. इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार भी जोर-शोर से सक्रिय हो गया है. इस मैच में सट्टा बाजार में दोनों टीमों की जीत और हार पर जमकर पैसा लगाया जा रहा है. जो टीम जीती उस पर पैसा लगाने वाले मालामाल हो जाएंगे.

Advertisment

तो वहीं जो टीम हार जाएगी उस पर पैसा लगाने वाले लोगा कंगाल भी हो सकते हैं. तो आइए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किस टीम पर कितना पैसा लग रहा है और सट्टा बाजार किस टीम के जीतने की भविष्यवाणी कर रहा है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड पर सट्टा बाजार का दांव

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप में जीत के लिए भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है. उनकी भविष्णाणी के अनुसार टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत रही है.  आपको बता दें कि, बाजार के ताजा भावों के अनुसार भारतीय टीम पर 43-44 पैसे के भाव पर चल रहा है. सट्टा बाजार के जानकारों के अनुसार भारत की जीत पर कम और न्यूजीलैंड की जीत पर ज्यादा पैसा मिलने का अनुमान है. सट्टा बाजार में जिस टीम को फेवरेट माना जाता है, उसकी जीत की संभावना अधिक होती है. 

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार भारतीय टीम की जीत का संभावित प्रतिशत 69% है. तो वहीं  न्यूज़ीलैंड का 31% हैं. इसके साथ ही ऑनलाइन सट्टा बाजार के भाव के अनुसार भारत को 2/5 का भाव मिलेगा. तो वहीं न्यूीलैंड को जीतने पर 21/10 का भाव मिल सकता है. 

न्यूज़ नेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड किसी भी प्रकार की सट्टा, जुआ या बेटिंग संबंधी गतिविधियों का न तो समर्थन करता है और न ही उन्हें बढ़ावा देता है. प्रस्तुत सामग्री/लेख केवल समाचार रिपोर्टिंग, जनहित में सूचना प्रदान करने तथा पत्रकारिता के उद्देश्यों से प्रकाशित किया गया है. इस सामग्री का उद्देश्य किसी भी प्रकार की सट्टा या बेटिंग गतिविधि को प्रोत्साहित करना, उसका प्रचार करना या उसमें भागीदारी के लिए प्रेरित करना नहीं है. पाठकों/दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की गतिविधि में संलग्न होने से पूर्व अपने क्षेत्राधिकार में लागू संबंधित कानूनों, नियमों और विनियमों का पालन सुनिश्चित करें.

इस भाव और भविष्णवाणी के सही होने का दावा हम नहीं करते है. कई मौकों पर ऐसी भविष्णाणी गलत भी साबित होती है. अब न्यूजीलैंड और भारत के बीच कौन जीतेगा और किस पर सट्टा लगाने वाले लोगों को कितना पैसा मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड

इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

भारत ने कब कब जीता टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल

भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीता था. ये टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण था, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर जीता था.

इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी पारी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर हासिल की थी. अब बतौर होस्ट देश भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तीसरी बार अपने नाम करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप हमारा है, इंडिया जीतेगा ट्रॉफी... भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान

satta bazar India vs New Zealand IND vs NZ Final
Advertisment