/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-2026-03-08-11-18-19.jpg)
IND vs NZ Photograph: (X/BCCI AND AFP)
IND vs NZ Final: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगे. संजू ने सुपर-8 के अंतिम मैच में 97 और सेमीफाइनल में 89 रनों की पारी खेली है. अब लगातार तीसरी बार टीम उनके ऊपर अच्छी और तेज-तर्रार शुरुआत के लिए डिपेंड होगी.
संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब संजू सैमसन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे तो वो एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे. ऐसा करने के लिए संजू को सिर्फ बल्ले के साथ 1 रन बनाना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में 1 रन बनाते ही संजू भारत के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी के बाद ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
Team India have had the upper hand against the Kiwis. 💪🏻🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Will the momentum continue in the big final? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/BSRYwuBG0O
संजू सैमसन तोड़ेंगे धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमनस के पास इतिहास रचने का मौका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस फाइनल मुकाबले में जैसे ही संजू अहमदाबाद में 1 रन बनाएंगे. वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. संजू 1 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. संजू से पहले ये कारनामा एमएस धोनी कर चुके हैं.
भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 98 टी20 मैच खेले और उनके नाम विकेटकीपर के तौर पर 1617 रन दर्ज हैं. तो दूसरी ओर संजू ने भारत के लिए 44 मैचों में विकेटकीपर के तौर पर 999 रन बनाए हैं. हालंकि संजू सैमसन ने भारत के लिए अब तक 61 टी20 मैचों की 51 पारियों में 1310 रन बनाए हैं लेकिन उन्होंने सभी मैचों में भारत के लिए कीपिंग नहीं की है.
From one #TeamIndia that clinched a World Cup at home 🙌
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 8, 2026
To the other going for 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝘂𝗽 𝗴𝗹𝗼𝗿𝘆 at home tonight 🏆
🎥 From the #WomenInBlue to the #MenInBlue 💙 🇮🇳#T20WorldCup | #Finalpic.twitter.com/MRq4Kl92gF
संजू के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में ही संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें तब खेलने का मौका मिला, जब अभिषेक शर्मा बीमार थे. अभिषेक के टीम में वापस आते ही संजू को निकाल कर बाहर कर दिया गया. इसके बाद जब ईशान और अभिषेक ऑफ स्पिनर के सामने लगातार आउट हो रहे थे तो, पारी की शुरुआत करने के लिए बाएं और दांए हाथ के सलामी बल्लेबाजों को चुनने के चलते संजू को दोबार प्लेइंग-11 में वपास लाए.
इसके बाद संजू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और धमाकेदार प्रदर्शन किया. आज संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन हुए हैं. वो ईशान किशन और संजू के बाद भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है.
संजू भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों की 4 पारियों में 232 रन बना चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 97* रहा है. उनके नाम टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक दर्ज हैं. अब फाइनल में उनसे एक बार फिर धमाल मचाने की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें : दुबे, अभिषेक और वरुण रचेंगे अहमदाबाद में इतिहास, IND vs NZ फाइनल में हासिल करेंगे ये बड़े रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us