/newsnation/media/media_files/2026/03/06/ind-vs-nz-final-match-when-will-be-played-where-and-how-to-watch-in-hindi-2026-03-06-08-47-23.jpg)
IND VS NZ final match when will be played where and how to watch in hindi Photograph: (Image Source: AFP)
IND VS NZ Final: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री की थी, तो वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड को बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. तो आइए जानते हैं कि अब आपको फाइनल मैच से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी चीजों के बारे में बताते हैं.
कितनी तारीख को खेला जाएगा IND VS NZ FINAL?
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रैंड फिनाले में एंट्री कर ली है. आपको बता दें, टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च, रविवार को खेला जाने वाला है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले भी बाकी के मैचों की ही तरह शाम 7 बजे से शुरू होगा और इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां खेला जाएगा ग्रैंड फिनाले?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी और हारने वाली टीम रनरअप रहेगी.
कहां लाइव देख सकते हैं मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ग्रैंड फिनाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस IND VS NZ Final को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us