/newsnation/media/media_files/2026/03/07/ind-vs-nz-2026-03-07-12-16-12.jpg)
भारत बनाम न्यूजीलैंड
IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. वैसे तो भारत में इस वक्त मौसम साफ है, लेकिन फिर भी सवाल उठता है कि यदि IND VS NZ के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश आई, तो क्या होगा? क्या रिजर्व डे है? यदि मैच बारिश के चलते रद्द होता है, तो कौन सी टीम ट्रॉफी उठाएगी? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...
IND VS NZ FINAL के लिए क्या रिजर्व डे है?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. ये मैच 8 मार्च को है और आईसीसी ने 9 मार्च को रिजर्व डे के तौर पर रखा है. ऐसे में यदि मैच डे पर बारिश आती है, तो खिताबी मैच को रिजर्व डे पर खेला जाएगा.
Please keep your ☂️ in place at Ahmedabad, because it will rain sixes! 🤩🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Who do you think will end up as the batter with most sixes in the tournamet?
ICC Men’s #T20WorldCup 👉🏻 FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/9S1G30VLju
मैच रद्द हुआ तो कौन उठाएगा ट्रॉफी?
वैसे तो आईसीसी ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है, लेकिन अगर फिर भी 9 मार्च को भी बारिश होती है और कम से कम 10-10 ओवर का मैच नहीं हो पाता है, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा. अब सवाल उठता है कि खिताबी मैच यदि बारिश की भेंट चढ़ता है, तो कौन सी टीम ट्रॉफी उठाएगी?
ICC के नियमों के अनुसार, यदि फाइनल मैच बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से चैंपियन माना जाएगा. साल 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच बारिश में धुल गया था और तब दोनों कप्तानों ने मिलकर ट्रॉफी उठाई थी.
कैसा रहेगा 8 मार्च को अहमदाबाद का मौसम?
अहमदाबाद में रविवार को बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है, जिससे फैंस को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिलना तय लग रहा है. हालांकि, दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. रविवार को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा, जबकि रात में ये तापमान गिरकर 23 डिग्री हो जाएगा. हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. तो वहीं, ह्यूमिडिटी 22% रहने की उम्मीद है.
टॉस बनेगा बॉस
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहता है. ऐसे में रविवार को जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो चेज करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर दूसरी पारी में ड्यू के कारण चेज करना आसान हो जाता है. आंकड़ों की बात करें, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 17 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं और 6 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं.
Team India have had the upper hand against the Kiwis. 💪🏻🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Will the momentum continue in the big final? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup 👉 FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/BSRYwuBG0O
अहमदाबाद में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में भारत को जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: संजू, ईशान या दुबे नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है इस खिलाड़ी का बल्ला, अभी भी टीम में है शामिल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us