IND vs NZ: अभिषेक-संजू VS एलन-सीफर्ट, अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच में कौन सी जोड़ी मचाएगी धमाल

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जब आमने-सामने होंगी, तो दोनों टीमों के ओपनर्स पर सबकी नजरें रहेंगी.

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जब आमने-सामने होंगी, तो दोनों टीमों के ओपनर्स पर सबकी नजरें रहेंगी.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NZ

IND vs NZ Photograph: (AFP)

IND vs NZ: क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हुआ. बस कुछ ही घंटे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के ओपनर्स पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी, जो इस मैच का रुख तय करेंगे. तो चलिए फाइनल मैच से पहले भारत और न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों की रिकॉर्ड देखते हैं. 

Advertisment

टीम इंडिया के पास है विस्फोटक ओपनर

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. संजू सैमसन ने अब तक ओपनिंग करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है. बतौर ओपनर संजू का प्रदर्शन शानदार रहा है. संजू ने अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 1310 रन बनाए हैं. उन्होंने 27.29 की औसत और 154.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुकेहैं. बता दें कि ये तीनों शतक संजू ने बतौर ओपनर लगाया है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले दो मैचों में उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है. सुपर-8 के आखिरी मैच में संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया था. इसके बाद सेमीफाइनल मैच में 89 रनों की पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब फाइनल मैच में भी संजू सैमसन से टीम इंडिया और फैंस को काफी उम्मीदें होगी.  

वहीं अभिषेक शर्मा की बात करें तो वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खराब फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. हालांकि अभिषेक एक विस्फोटक ओपनर हैं और जब उनका बल्ले चलता है तो उन्हें रोकना किसी भी विरोधी टीम के लिए मुश्किल हो जाता है. अभिषेक 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33 के औसत और 188.82 की स्ट्राइक रेट से कुल 1386 रन बनाए हैं. फाइनल मैच में अभिषेक से टीम इंडिया एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी. 

न्यूजीलैंड के पास है धाकड़ ओपनर्स

न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट की बात करें तो दोनों एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं. दोनों ओपनर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. फिन एलन ने अब तक 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29.01 के औसत और 171.04 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 1654 रन बनाए हैं. एलन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 289 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन ने शतक जड़ने का कारनामा किया था. इसके अलावा एलन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने कुल 20 छक्के लगाए हैं. 

वहीं टिम सीफर्ट की बात करें तो वो इंग्लैंड के एक अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने सेमीफाइल मैच में शानदार पारी खेली थी और न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलाई थी. टिम सीफर्ट अब तक 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 2227 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 30.93 और स्ट्राइक रेट 145.46 का रहा है. न्यूजीलैंड को अपने इस बल्लेबाज से फाइनल मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती का प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता! जानें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में किसे मिलेगा खेलने का मौका

abhishek sharma ind-vs-nz
Advertisment