/newsnation/media/media_files/2026/01/30/ind-vs-nz-5th-t20i-team-india-track-record-at-thiruvananthapuram-stadium-2026-01-30-11-42-18.jpg)
IND vs NZ 5th t20i team india track record at thiruvananthapuram stadium
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 30 जनवरी को खेला जाएगा. ये मैच तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर जहां टीम इंडिया आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में 4-1 पर खत्म करना चाहेगी. तो वहीं, दूसरी ओर कीवी टीम जीत हासिल करके सीरीज को 2-3 पर खत्म करना चाहेगी.
तिरुवंतपुरम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
तिरुवंतपुरम में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है. भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 3 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है.
पिछले मैच में कैसा रहा था प्रदर्शन?
तिरुवंतपुरम में भारतीय टीम ने पिछला मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था. वो एक हाईस्कोरिंग मैच था, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 235 रन बोर्ड पर लगाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 191/9 रन ही बना पाई थी. नतीजन, भारत ने 44 रन से उस मैच को जीत लिया था. तब यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था. यशस्वी ने 25 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए थे.
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱'𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉
— BCCI (@BCCI) January 30, 2026
🎥 Don't miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumarpic.twitter.com/zBAFPmZJGk
ऐसी होंगी दोनों टीमें
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकरी फॉल्क्स, बेवन जैकब्स
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, एक्सर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का इंस्टाग्राम वापस नहीं आता, तो उन्हें कितना नुकसान होता? रकम होती इतनी अधिक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us