/newsnation/media/media_files/2026/01/28/ind-vs-nz-4th-t20-match-highlights-2026-01-28-22-54-30.jpeg)
IND vs NZ 4th T20 Match Highlights
IND vs NZ 4th T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने विशाखापट्टम में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 50 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 215 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 165 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. जबकि रिंकू सिंह ने 30 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. वहीं संजू सैमसन ने 24 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई और भारतीय खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया.
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने लगाए अर्धशतक
न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट ने 26 गेंदों पर 62 रनों पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं डेरिल मिशेल ने 18 गेंदों पर 39 रनों का योगदान दिया. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौका और 3 छक्का लगा. वहीं डेवोन कॉनवे 23 गेंद पर 44 रन बनाए. जबकि ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों पर 24 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्वोई को 1-1 सफलता मिली.
6⃣5⃣ off just 23 deliveries 👌👌
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
End of a blistering knock from Shivam Dube 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/L1FKjze4VI
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैच खेलेगी Team India, इन टीमों से होगी भिड़ंत, नोट कर लीजिए तारीख
- Jan 28, 2026 22:17 IST
IND vs NZ 4th T20 Match Live Score: शिवम दुबे हुए आउट
145 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा दिए हैं. टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. सेट बैट्स शिवम दुबे 23 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए.
- Jan 28, 2026 22:07 IST
IND vs NZ 4th T20 Match Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा फिफ्टी
शिवम दुबे ने तूफानी अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है. वहीं रिंकू सिंह 30 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 134 रन है.
- Jan 28, 2026 21:43 IST
IND vs NZ 4th T20 Match Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें भी न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा.
- Jan 28, 2026 21:28 IST
IND vs NZ 4th T20 Live Score: संजू सैमसन हुए बाहर
टीम इंडिया को 35 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है. मिचेल सैंटनर ने संजू सैमसन को बोल्ड आउट किया. संजू सैमसन 15 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए.
- Jan 28, 2026 21:20 IST
IND vs NZ 4th Live Score: अभिषेक और सूर्या हुए आउट
टीम इंडिया को लगातार 2 ओवरों में 2 झटके लगे हैं. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हुए. वो खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें हैनरी ने पवेलियन भेजा. फिर दूसरे ओवर में डफर्री ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा. सूर्या 8 रन बनाकर आउट हुए.
- Jan 28, 2026 20:49 IST
IND vs NZ 4th Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 215 रन बनाए हैं. अब भारत को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे. कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली. जबकि आखिरी में डेरिल मिशेल ने 18 गेदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा रवी बिश्वोई और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता मिली.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
A target of 2⃣1⃣6⃣ runs in Vizag for #TeamIndia 🎯
Chase on the other side ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6#INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/4o0jnVFbFT - Jan 28, 2026 20:21 IST
IND vs NZ 4th Live Score: न्यूजीलैंड को लगा 6वां झटका
न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन फिर टीम लगातार विकेट गंवा रही है. 163 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठां झटका लगा है. कप्तान मिचेल सैंटनर 14 रन बनाकर आउट हुए.
- Jan 28, 2026 20:09 IST
IND vs NZ 4th Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
टिम सीफर्ट के रूप में न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा. उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. टिम सीफर्ट 36 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगले ओवर में ग्लेन फिलिप्स को कुलदीप यादव ने चलता किया. फिलिप्स 16 गेंद पर 24 रन बनाए.
- Jan 28, 2026 19:44 IST
IND vs NZ 4th Live Score: जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को दिया दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 2 ओवर में 2 झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र को आउट किया. रचिन 4 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. टिम सीफर्ट 56 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Jan 28, 2026 19:41 IST
IND vs NZ 4th Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
न्यूजीलैंड को 100 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. कुलदीप यादव ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया. कॉनवे 23 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए.
- Jan 28, 2026 19:29 IST
IND vs NZ 4th Live Score: पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए रन
न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुअत की है. दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे के बीच 6 ओवर के बाद 71 रनों की साझेदारी हो चुकी है.टिम सीफर्ट 46 रन और कॉनवे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- Jan 28, 2026 19:05 IST
IND vs NZ 4th Live Score: पहले ओवर से आए 14 रन
न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ओपनिंग कर रहे हैं. पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. पहले ओवर में उन्होंने कुल 14 रन दिए.
- Jan 28, 2026 18:46 IST
IND vs NZ 4th Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी.
🚨 Toss and Team Update 🚨#TeamIndia elect to field in the 4th T20I.
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
Arshdeep Singh comes in for Ishan Kishan, who misses out due to a niggle.
Updates ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6#INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/lNUgpWiLsm - Jan 28, 2026 18:45 IST
IND vs NZ 4th Live Score: भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.
- Jan 28, 2026 18:38 IST
IND vs NZ 4th T20 Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सूर्या ने बताया कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. ईशान किशन प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है.
- Jan 28, 2026 18:15 IST
IND vs NZ 4th T20 Live Score: 7 बजे शुरू होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि इसे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे. जो भी जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करना का फैसला लेगा, क्योंकि बाद में ओस में टारगेट हासिल करना आसान हो जाता है.
Carrying the charge forward ⏩️
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
📍 Vizag
⏰ 7:00 PM IST
💻 https://t.co/hIL8VeeCtI
📱 Official BCCI App #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/Tqz8Kzset5 - Jan 28, 2026 18:12 IST
IND vs NZ 4th T20 Live Score: विखासापट्टम में ईशान किशन ने T20 में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
विखासापट्टम में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन हैं. ईशान ने यहां 2 टी20 मैच खेले हैं और दोनों में शानदार अर्धशतक लगाए हैं. ईशान इस मैदान पर 2 मैचों में कुल 112 रन बनाए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव विखासापट्टम में एक टी20 मैच खेले हैं. उस मैच में सूर्या ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब इस मैच में भी दोनों बल्लेबाजों पर नजर रहेगी.
- Jan 28, 2026 18:09 IST
IND vs NZ 4th T20 Live Score: 3-0 से आगे है टीम इंडिया
भारतीय टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है. पहले टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल किया. जबकि तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज किया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us