/newsnation/media/media_files/2026/02/18/ind-vs-ned-weather-report-2026-02-18-16-02-11.jpg)
IND vs NED Weather Report Photograph: (AFP)
IND vs NED: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर चुकी है. वहीं नीदरलैंड टूर्वामेंट से बाहर हो गई है. नीदरलैंड भी अपना आखिरी मैच खेलेगी. भारत और नीदरलैंड्स का मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
IND vs NED मैच के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
भारत और नीदरलैंड का मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. मैच के दौरान अहमदाबाद में बारिश होने की संभावना नहीं है. अहमदाबाद का मौसम साफ करने वाला है. दिन में तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं ह्यूमिडिटी भी 37% तक के आसपास रहने की उम्मीद है. हवा भी करीब 8 km/h की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवरों के मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता. अर्शदीप सिंह पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे. ऐसे में इस मैच में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
💬 𝗗𝗶𝗳𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗣𝗢𝗧𝗠𝘀 𝗶𝗻 𝗱𝗶𝗳𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗴𝗮𝗺𝗲𝘀 𝘀𝗵𝗼𝘄𝘀 𝘁𝗵𝗲 𝗰𝗵𝗮𝗿𝗮𝗰𝘁𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝗼𝘂𝗿 𝘁𝗲𝗮𝗺.
— BCCI (@BCCI) February 17, 2026
🎥🗣️ #TeamIndia's Colombo heroics & 3️⃣ wins in 3️⃣, ft. Captain Surya Kumar Yadav 🇮🇳#MenInBlue | #T20WorldCup | @surya_14kumar…
यह भी पढ़ें: ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us