/newsnation/media/media_files/2026/02/18/ind-vs-ned-2026-02-18-23-13-05.jpeg)
IND vs NED Photograph: (ICC)
IND vs NED Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 193 रन बनाए थे. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी.
शिवम दुबे ने खेली 66 रनों की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 193 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हुए. ईशान किशन 7 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन की पारी खेली. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी के सबसे बड़े हीरो शिवम दुबे रहे, उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया.
नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीड ने बनाए सबसे ज्यादा रन
भारत के लिए 194 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में भी कामयाब नहीं हो सका. टीम के लिए बास डी लीड ने सबसे ज्यादा 23 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जैच लायन-कैशेट (26), नोआ क्रोज़ (25*), माइकल लेविट (24), कॉलिन एकरमैन (23), मैक्स ओ'डॉउड (20) रन बनाए.
वरुण चक्रवर्ती ने लिए 3 विकेट
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली. शिवम दुबे को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
𝗪 𝗪 𝗪 𝗪#TeamIndia end the league stage with a 4⃣th consecutive victory ✅
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Bring on the Super 8s 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED️pic.twitter.com/pgi086F3ls
यह भी पढ़ें: IND vs NED: 0,0,0...अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगाई जीरो की हैट्रिक, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
- Feb 18, 2026 22:45 IST
IND vs NED Live Updates: टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया
भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया अब 22 फरवरी से सुपर-8 में खेलने उतरेगी. सुपर-8 के पहले मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.
- Feb 18, 2026 22:19 IST
IND vs NED Live Updates: नीदरलैंड्स को लगा छठां झटका
स्कॉट एडवर्ड्स के रूप में नीदरलैंड्स को छठां झटका लगा है. स्कॉट एडवर्ड्स 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा
- Feb 18, 2026 22:10 IST
IND vs NED Live Updates: नीदरलैंड्स को लगा पांचवा झटका
112 रनों के स्कोर पर नीदरलैंड्स को पांचवा झटका लगा है. शिवम दुबे ने बास डी लीड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बास डी लीड 23 गेंद पर 33 रन बनाकर चलते बने.
- Feb 18, 2026 21:59 IST
IND vs NED Live Updates: वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दिए 2 झटके
वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में नीदरलैंड्स को लगातार 2 झटके दिए. 94 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स ने चौथा विकेट गंवा दिया है. वरुण चक्रवर्ती ने पहले कॉलिन एकरमैन को आउट किया. कॉलिन एकरमैन 15 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद अगली गेंद पर आर्यन दत्त को चलता किया. आर्यन खाता भी नहीं खोल पाए.
- Feb 18, 2026 21:43 IST
IND vs NED Live Updates: हार्दिक पांड्या ने दिया नीदरलैंड्स को दूसरा झटका
51 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स को दूसरा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या ने ओपनर माइकल लेविट को आउट किया. माइकल लेविट 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए.
- Feb 18, 2026 21:40 IST
IND vs NED Live Updates: वरुण चक्रवर्ती ने नीदरलैंड्स को दिया पहला झटका
नीदरलैंड्स को 35 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. मैक्स ओ'डॉउड को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया. मैक्स ओ'डॉउड 18 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए.
- Feb 18, 2026 21:16 IST
IND vs NED Live Updates: नीदरलैंड्स की पारी शुरू
नीदरलैंड्स के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओ'डॉउड ओपनिंग कर रहे हैं. 3 ओवर के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर बिना किसी नुकसान 17 रन है. तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 6 रन दिए.
- Feb 18, 2026 20:51 IST
IND vs NED Live Updates: भारत ने बनाए 193 रन
IND vs NED Live Updates: आखिरी ओवर में शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या के विकेट के साथ 13 रन आए, भारत ने नीदरलैंड्स को 194 रन का टारगेट दिया है.
- Feb 18, 2026 20:47 IST
IND vs NED Live Updates: शिवम दुबे की धमाकेदार पारी का अंत
IND vs NED Live Updates: शिवम दुबे ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया, फाइन लेग की दिशा में उनकी कैच पकड़ी गई. उन्होंने 31 गेंदों में 66 रन बनाए.
- Feb 18, 2026 20:44 IST
IND vs NED Live Updates: 19वें ओवर में आए 21 रन
IND vs NED Live Updates: हार्दिक पंड्या ने 19वें ओवर में क्लाइन के खिलाफ 2 छक्के जड़े, इस ओवर में कुल 21 रन आए.
- Feb 18, 2026 20:30 IST
IND vs NED Live Updates: शिवम दुबे ने जड़ी फिफ्टी
IND vs NED Live Updates: 25 गेंदों में शिवम दुबे ने फिफ्टी जड़ दी है, जब वो बल्लेबाजी करने आए तो भारत ने 73 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे.
- Feb 18, 2026 20:24 IST
IND vs NED Live Updates: हार्दिक-शिवम ने खोले हाथ
IND vs NED Live Updates: 16वें ओवर में कुल 15 रन आए, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 सिक्स जड़ा
- Feb 18, 2026 20:11 IST
IND vs NED Live Updates: सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा
IND vs NED Live Updates: सूर्यकुमार यादव 27 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए, क्लाइन ने उन्हें स्क्वेर लेग की दिशा में कैच आउट करवाया.
- Feb 18, 2026 19:54 IST
IND vs NED Live Updates: 10 ओवर में भारत ने बनाए 74 रन
IND vs NED Live Updates: टीम इंडिया की आधी पारी समाप्त हो गई है, 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं. शिवम दुबे (3) और सूर्यकुमार यादव (23) क्रीज पर मौजूद हैं.
- Feb 18, 2026 19:47 IST
IND vs NED Live Updates: तिलक वर्मा की धीमी पारी समाप्त
IND vs NED Live Updates: तिलक वर्मा ने 27 गेंदों का सामना कर 31 रन बनाए. 41 साल के वैन डर मर्व लॉंग ऑफ की दिशा पर उनका कैच पकड़ा.
- Feb 18, 2026 19:46 IST
IND vs NED Live Updates: सूर्यकुमार यादव को मिला जीवनदान
IND vs NED Live Updates: 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन डीप स्क्वेर लेग पर खड़े फील्डर ने उनका कैच छटका दिया.
- Feb 18, 2026 19:43 IST
IND vs NED Live Updates: 18 गेंद पहले आई थी बाउंड्री
IND vs NED Live Updates: लगभग 3 ओवर से ज्यादा हो चुके हैं टीम इंडिया की ओर से एक भी बाउंड्री नहीं जड़ी है.
- Feb 18, 2026 19:32 IST
IND vs NED Live Updates: पावरप्ले में बने 51 रन
IND vs NED Live Updates: पहले 6 ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों ने क्रमश: 7 और 26 रन बनाए हैं.
- Feb 18, 2026 19:24 IST
IND vs NED Live Updates: ईशान किशन हुए आउट
IND vs NED Live Updates: ईशान किशन 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए, आर्यन दत्त ने उन्हें लेग साइड में गेंद डाली जो बल्ले का किनारा लेकर विकेट में जा लगी. उन्होंने 7 गेंदों में 18 रन बनाए.
- Feb 18, 2026 19:19 IST
IND vs NED Live Updates: चौथे ओवर में 12 रन बने
IND vs NED Live Updates: ईशान किशन ने एकरमैन के खिलाफ सिक्स जड़ा. चौथे ओवर से कुल 12 रन आए.
- Feb 18, 2026 19:15 IST
IND vs NED Live Updates: तीसरे ओवर में 5 रन बने
IND vs NED Live Updates: आर्यन दत्त तीसरा ओवर लेकर आए, एक चौके के बावजूद इस ओवर में कुल 5 रन ही बने.
- Feb 18, 2026 19:11 IST
IND vs NED Live Updates: दूसरे ओवर में आए 15 रन
IND vs NED Live Updates: तिलक वर्मा के सिक्स और ईशान किशन के एक चौके के दम पर दूसरे ओवर में 15 रन आए.
- Feb 18, 2026 19:04 IST
IND vs NED Live Updates: अभिषेक शर्मा हुए आउट
IND vs NED Live Updates: अभिषेक शर्मा तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं, आर्यन दत्त ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया.
- Feb 18, 2026 19:01 IST
IND vs NED Live Updates: भारतीय बल्लेबाजी हुई शुरू
IND vs NED Live Updates: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है, नीदरलैंड्स की ओर से आर्यन दत्त गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
- Feb 18, 2026 18:57 IST
IND vs NED Live Updates: अभिषेक शर्मा पर होंगी नजरें
IND vs NED Live Updates: भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने वाली है, ऐसे में अभिषेक शर्मा पर नजरें होने वाली है. टी20 वर्ल्डकप 2026 में दो मैच खेलने के बावजूद उनका खाता नहीं खुला है.
- Feb 18, 2026 18:41 IST
IND vs NED Live Updates: नीदरलैंड्स प्लेइंग-XI
IND vs NED Live Updates: नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़
- Feb 18, 2026 18:40 IST
IND vs NED Live Updates: भारतीय प्लेइंग-XI
IND vs NED Live Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह
- Feb 18, 2026 18:36 IST
IND vs NED Live Updates: भारतीय प्लेइंग-XI में हुए 2 बदलाव
IND vs NED Live Updates: सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर बताया कि अक्षर पटेल को आराम दिया गया है, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है. जबकि कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है.
- Feb 18, 2026 18:35 IST
IND vs NED Live Updates: टीम इंडिया ने जीता टॉस
IND vs NED Live Updates: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bat first.
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNEDpic.twitter.com/IE7vC5rhgU - Feb 18, 2026 18:26 IST
IND vs NED Live Updates: दोनों टीमों का स्क्वाड
IND vs NED Live Updates:
भारत – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
नीदरलैंड्स – कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार
- Feb 18, 2026 18:16 IST
IND vs NED Live Updates: कैसी है अहमदाबाद का मौसम
IND vs NED Live Updates: अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट मैच के अनुकूल है. तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अंदेशा है. अबतक बारिश का कोई अंदेशा नहीं है, हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही है.
- Feb 18, 2026 18:06 IST
IND vs NED Live Updates: कैसी है अहमदाबाद की पिच
IND vs NED Live Updates: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है. पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 180 से 200 के बीच रहता है. स्पिन गेंदबाज खेल आगे बढ़ने के बाद खेल में आते हैं.
- Feb 18, 2026 18:05 IST
IND vs NED Live Updates: 7 बजे शुरू होगा मैच
IND vs NED Live Updates: भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी, इससे ठीक आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे.
- Feb 18, 2026 18:04 IST
IND vs NED Live Updates: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मैच
IND vs NED Live Updates: भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. सोमवार को टीम इंडिया कोलंबो से सीधा अहमदाबाद लैंड हुई थी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us