IND vs NAM: भारत बनाम नामीबिया के मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, चलिए जानते हैं कि मैच के दौरान दिल्ली के मौसम का मिजाज कैसा रहना वाला है.

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, चलिए जानते हैं कि मैच के दौरान दिल्ली के मौसम का मिजाज कैसा रहना वाला है.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NAM Weather Report

IND vs NAM Weather Report Photograph: (X/BCCI)

IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर भी सबकी नजर रहेगी, तो चलिए जानते हैं कि भारत बनाम नामीबिया मैच के दौरान दिल्ली के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

Advertisment

भारत और नामीबिया मैच के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में शाम को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान तापमान में गिरावट होगी. शाम को तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. हल्की हवा भी चलेगी और ह्यूमिडिटी भी हो सकती है. हालांकि अच्छी बात है कि बारिश का कोई अनुमान नहीं है. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट पूरे 40 ओवरों का मैच का लुफ्ट उठा सकेंगे. टॉस काफी अहम होगा.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली की अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है और यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के चलते यहां छक्के-चौकों की खूब बारिश होती है. तेज गेंदबाजों से पिच से कोई मदद नहीं मिलती है. उन्हें विकेट निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. हालांकि स्पिनर्स का रिकॉर्ड यहां अच्छा रहा है. उन्हें पिच से मदद मिलती है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और नामीबिया का स्क्वाड:

भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, तिलक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.

नामीबिया का स्क्वाड- लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रंपलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मालन क्रुगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान का इतनी बार हुआ सामना, जानिए किसने कितनी बार जीता मैच

IND vs NAM T20 world Cup 2026
Advertisment